छठ घाटों का साफ-सफाई करने का नर्णिय

छठ घाटों का साफ-सफाई करने का निर्णय(फोटो नंबर-14)कैप्शन- बैठक करते साक्षरता कर्मी औरंगाबाद (नगर)गेट स्कूल परिसर में शनिवार को साक्षर भारत मिशन के कर्मचारियों की एक बैठक आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता जिला सचिव सिद्धेश्वर विद्यार्थी ने की. इस दौरान सभी छठ घाटों की साफ-सफाई कराने का निर्णय लिया गया. जिला सचिव ने कहा कि […]
छठ घाटों का साफ-सफाई करने का निर्णय(फोटो नंबर-14)कैप्शन- बैठक करते साक्षरता कर्मी औरंगाबाद (नगर)गेट स्कूल परिसर में शनिवार को साक्षर भारत मिशन के कर्मचारियों की एक बैठक आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता जिला सचिव सिद्धेश्वर विद्यार्थी ने की. इस दौरान सभी छठ घाटों की साफ-सफाई कराने का निर्णय लिया गया. जिला सचिव ने कहा कि साफ-सफाई जरूरी है. महान छठ पर्व के दौरान छठव्रतियों को किसी तरह की कोई परेशानी न हो इसे ध्यान में रखते हुए साक्षर भारत मिशन के कर्मचारियों द्वारा कार्य किया जायेगा. छठ घाटों की साफ-सफाई को लेकर सभी प्रखंड कार्यक्रम समन्वयक, प्रेरक व टोला सेवकों को निर्देश दिया गया है. इसको लेकर सभी कर्मचारी अपने-अपने क्षेत्र के छठ घाटों की साफ-सफाई करेंगे, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो. जिला सचिव ने कहा कि साक्षरता केंद्रों का गठन,अनुश्रवण करने, लोक शिक्षा केंद्रों को सुदृढ़ करने, गोद लिए गये लोक शिक्षा केंद्रों पर अधिक से अधिक सुविधा बढ़ाने हेतु कार्ययोजना तैयार किया गया. अनुश्रवण में लापरवाह बरतनेवाले कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई का भी निर्णय लिया गया. इस दौरान राजबहादुर सिंह, जगन्नाथ चौबे, यशवंत कुमार, डाॅ संजय सिंह, प्रतिमा देवी, अमरेंद्र कुमार, जयंत कुमार, रमेश कुमार, शशिधर सिंह, रोशन कुमार, सूखदेव सिंह, दिनेश, रामाकांत, उदय आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










