डीजल अनुदान वितरण में लापरवाही पर सीधे दर्ज होगी प्राथमिकी : डीएम

Published at :31 Oct 2015 6:52 PM (IST)
विज्ञापन
डीजल अनुदान वितरण में लापरवाही पर सीधे दर्ज होगी प्राथमिकी : डीएम

डीजल अनुदान वितरण में लापरवाही पर सीधे दर्ज होगी प्राथमिकी : डीएम (फोटो नंबर-27)कैप्शन- कार्यशाला का उद्घाटन करते डीएम औरंगाबाद (नगर) सदर प्रखंड मुख्यालय स्थित नवनिर्मित कृषि कार्यालय में शनिवार को रबी महोत्सव पर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन जिलाधिकारी कंवल तनुज, जिला कृषि पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार ओझा ने संयुक्त रूप […]

विज्ञापन

डीजल अनुदान वितरण में लापरवाही पर सीधे दर्ज होगी प्राथमिकी : डीएम (फोटो नंबर-27)कैप्शन- कार्यशाला का उद्घाटन करते डीएम औरंगाबाद (नगर) सदर प्रखंड मुख्यालय स्थित नवनिर्मित कृषि कार्यालय में शनिवार को रबी महोत्सव पर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन जिलाधिकारी कंवल तनुज, जिला कृषि पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार ओझा ने संयुक्त रूप से दीप जला कर किया. इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में अभियान चलाकर डीजल अनुदान के रुपये का वितरण करना सुनिश्चित करें. इसमें किसी प्रकार की कोई लापरवाही बरदाश्त नहीं की जायेगी. जो लोग लापरवाही बरतेंगे उनके विरुद्ध सीधे एफआइआर दर्ज करायी जायेगी. जिलाधिकारी ने कहा कि लगातार सूचना मिल रही है कि पानी के अभाव में किसानों की धान फसल सूख रही है. ऐसी परिस्थिति में किसानों को सहायता करना सभी पदाधिकारियों का कर्तव्य है. अब तक जिले में डीजल अनुदान वितरण का जो आंकड़ा है, वह बेहद खराब है. सभी प्रखंडों के कृषि पदाधिकारी, कृषि सलाहकारों को निर्देश दिया कि अब किसानों से आवेदन नहीं ले, बल्कि जो आवेदन प्राप्त हो गया है उसके अनुसार उन्हें रुपये दें. ताकि किसानों को सरकारी योजना का लाभ मिल सके. जिला कृषि पदाधिकारी शैलेंद्र ओझा ने कहा कि हथिया नक्षत्र में बारिश नहीं होने के कारण सूखाड़ की नौबत आ गयी है. इसलिए किसान रबी फसल को बुआई कर आत्मनिर्भर हो सकते हैं. इस मौके पर आत्मा के निदेशक ललिता प्रसाद, सहायक निदेशक उद्यान श्रीकांत सिन्हा, अजय कुमार वर्मा, सुनील कुमार चतुर्वेदी सहित अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन