छठ घाट की सफाई में लगे लोग

ओबरा (औरंगाबाद) : प्रखंड मुख्यालय स्थित पुनपुन नदी में बुधवार को छठ घाट को अर्थमूवर से साफ-सफाई करायी गयी. पंचायत की मुखिया कांति देवी व समाजसेवी प्रमोद भगत के सौजन्य से कार्य कराया जा रहा है. इधर घाट की साफ सफाई के लिए ओबरा अंचलाधिकारी तारा प्रकाश पहुंच कर स्थिति से अवगत हुए. उन्होने उपस्थित […]
ओबरा (औरंगाबाद) : प्रखंड मुख्यालय स्थित पुनपुन नदी में बुधवार को छठ घाट को अर्थमूवर से साफ-सफाई करायी गयी. पंचायत की मुखिया कांति देवी व समाजसेवी प्रमोद भगत के सौजन्य से कार्य कराया जा रहा है. इधर घाट की साफ सफाई के लिए ओबरा अंचलाधिकारी तारा प्रकाश पहुंच कर स्थिति से अवगत हुए.
उन्होने उपस्थित लोगों से कहा कि पवित्र स्थल को लोग साफ सुथरा रखे. उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा भी साफ-सफाई अभियान चलाया जायेगा. प्रमोद भगत ने बताया कि छठ पूजा का समय नजदीक आ चुका है. घाट की सफाई करायी जा रही है और यह कार्य लगातार तीन दिनों तक होगा. प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी बाहर से आये श्रद्धालुओ को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










