दशहरा बाद आंदोलन करेंगे शिक्षक

Published at :21 Oct 2015 6:06 AM (IST)
विज्ञापन
दशहरा बाद आंदोलन करेंगे शिक्षक

औरंगाबाद (नगर) : बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ कार्यालय में मंगलवार को एक बैठक प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिलाध्यक्ष जयंत कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई. इसमें निर्णय लिया गया कि दशहरा में भी शिक्षकों का बकाया वेतन का भुगतान नहीं किया गया. इसके कारण शिक्षकों के घर में पैसे के अभाव में त्योहार फीका […]

विज्ञापन
औरंगाबाद (नगर) : बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ कार्यालय में मंगलवार को एक बैठक प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिलाध्यक्ष जयंत कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई. इसमें निर्णय लिया गया कि दशहरा में भी शिक्षकों का बकाया वेतन का भुगतान नहीं किया गया. इसके कारण शिक्षकों के घर में पैसे के अभाव में त्योहार फीका पड़ रहा है. न तो शिक्षक बच्चों को सामान खरीद पाये और न ही परिवार को मेला दिखाने ले गये. इसमें पदाधिकारियों की घोर लापरवाही है.
सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि त्योहार खत्म होते ही जिला शिक्षा पदाधिकारी के खिलाफ उग्र आंदोलन किया जायेगा. क्योंकि जिला शिक्षा पदाधिकारी वेतन भुगतान में शिक्षकों से संबंधित कोई रुचि नहीं ले रहे हैं. बैठक में बख्तियार फसीह समशी, कैसर नवाब, मृत्युंजय कुमार सिंह, राजीव यादव, इमरान अंसारी, रंजीत शर्मा, पवन कुमार, सुजीत कुमार, प्रतिमा कुमारी, उषा सिंह, नुसरत परवीण सहित अन्य उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन