जेपी प्लस टू स्कूल में विज्ञान के शिक्षक नहीं

Published at :21 Oct 2015 6:06 AM (IST)
विज्ञापन
जेपी प्लस टू स्कूल में विज्ञान के शिक्षक नहीं

बारुण (औरंगाबाद) : बारुण प्रखंड स्थित जेपी प्लस टू विद्यालय धर्मपुरा में है. इस विद्यालय में नौवीं से प्लस टू की पढ़ाई होती है सारे वर्गों को मिला कर लगभग 1400 विद्यार्थी यहां पढ़ते हैं. हाइस्कूल से प्लस टू में तब्दील होने के बाद इस विद्यालय में 240 विद्यार्थियों के नामांकन के लिए स्वीकृति मिली. […]

विज्ञापन
बारुण (औरंगाबाद) : बारुण प्रखंड स्थित जेपी प्लस टू विद्यालय धर्मपुरा में है. इस विद्यालय में नौवीं से प्लस टू की पढ़ाई होती है सारे वर्गों को मिला कर लगभग 1400 विद्यार्थी यहां पढ़ते हैं. हाइस्कूल से प्लस टू में तब्दील होने के बाद इस विद्यालय में 240 विद्यार्थियों के नामांकन के लिए स्वीकृति मिली. सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में इतना कार्य करने के बावजूद कई सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों का अभाव है.
यही समस्या इस विद्यालय में है. प्राचार्य बृजमोहन पांडेय ने बताया कि हाइस्कूल के लिए 12 शिक्षकों की आवश्यकता है, लेकिन आठ शिक्षक हैं. प्लस टू में आठ शिक्षकों की जगह पर चार शिक्षक हैं. जबकि विज्ञान के एक भी शिक्षक नहीं हैं. शिक्षकों के अभाव की वजह से छात्र-छात्राओं को पढ़ाने में काफी कठिनाई होती है और कई विषयों की पढ़ाई छूट भी जाती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन