कोई पैदल, तो कोई वाहन से पहुंचे बूथों पर

Published at :17 Oct 2015 7:43 AM (IST)
विज्ञापन
कोई पैदल, तो कोई वाहन से पहुंचे बूथों पर

औरंगाबाद (सदर) : विधानसभा के दूसरे चरण के चुनाव के दौरान शुक्रवार को औरंगाबाद के बूथों पर शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न हुआ. लेकिन कुछ जगहों पर त्रुटियां भी मिली. चुनाव को लेकर वोटरो में काफी उत्साह का माहौल रहा. हर तरफ चुनावी चर्चा और टीवी पर जमे लोग चुनाव का आनंद उठा रहे थे. शहर की […]

विज्ञापन
औरंगाबाद (सदर) : विधानसभा के दूसरे चरण के चुनाव के दौरान शुक्रवार को औरंगाबाद के बूथों पर शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न हुआ. लेकिन कुछ जगहों पर त्रुटियां भी मिली. चुनाव को लेकर वोटरो में काफी उत्साह का माहौल रहा. हर तरफ चुनावी चर्चा और टीवी पर जमे लोग चुनाव का आनंद उठा रहे थे.
शहर की दुकानों में ताले लगे रहे. सड़कों पर वाहनों की संख्या बिल्कुल नहीं दिखी. छिटपुट दो पहिया वाहन व बूथों तक पहुंचने के लिए छोटी गाड़ी का प्रयोग करते हुए ज्यादातर लोग दिखे. मतदान में लगे मतदाताकर्मियों से कहीं-कहीं त्रुटियां भी हुई, जो चर्चा का विषय बना. जिला प्रशासन की सारी तैयारी व अभ्यास के बाद भी कुछ बूथों पर गड़बड़ी का आलम रहा. लोग सुरक्षाबलों के मुस्तैद होने के कारण दबी जुबान से ही चर्चा करते पाये गये. शहर के राजर्षि विद्या मंदिर पर जब मतदाता वोट डालने पहुंचे,तो वहां स्याही लगाने वाले थाेड़ी लापरवाही करते दिखे. मतदान कर निकलते लोगों में जो चर्चा थी कि चुनावकर्मी बहुतों का पहचान पत्र पुष्ट किये बिना ही मतदान करा रहे थे.
लोगों का कहना था कि जैसे किसी सिनेमा हॉल का टिकट चेक किया जाता है,वैसे पहचान पत्र देखा जा रहा था. चुस्त सुरक्षा के कारण किसी ने इसके विरूद्ध आवाज नहीं उठायी. वहीं शाहपुर मुहल्ले के किसी-किसी बूथ पर इवीएम में खराबी भी मतदानकर्मियों व मतदाताओं की परेशानी का कारण बना.दूसरे चरण के मतदान के क्रम में बूथों पर तैनात केंद्रीय सुरक्षा बल केे जवान मतदाताओं के सहयोगी की भूमिका में दिखे. मतदान के दौरान देखा गया कि बूथों तक पहुंच रहे वृद्ध मतदाताओं को वे सहयोग कर इवीएम तक पहुंचाने में उनकी मदद कर रहे थे. सुरक्षा बल के जवान के सहयोगी व मैत्री पूर्ण व्यवहार से मतदाता काफी खुशी दिखे. शुक्रवार को चुनाव के पहले पहर में तो बूथों पर भीड़-भाड़ ज्यादा नहीं दिखी.
ऐसा अनुमान लगाया जा रहा था कि इस बार मतदान का प्रतिशत कम होने की संभावना है, लेकिन दोपहर बाद अचानक से बूथों पर वोटरों की संख्या उमड़ने लगी. शुक्रवार होने के कारण कुछ मुसलिम मतदाता जुमे की नमाज अदा कर सीधे जब बूथों तक पहुंचने लगे तो अचानक भीड़ दिखने लगी और वोटों का सिलसिला बढ़ने लगा.
औरंगाबाद (नगर) : जिले में शुक्रवार को हुए विधानसभा चुनाव में कुछ वैसे भी युवा मतदाताओं ने वोट डाले, जिन्होंने पहली बार अपना मत का प्रयोग किया. ऐसे युवा मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर काफी उत्साहित दिखे. जिला पर्षद के बूथ नंबर 154 पर अपने मत का प्रयोग करने के बाद शहर के न्यू एरिया मुहल्ला निवासी प्रिया कुमारी, रीमा कुमारी, सुषमा कुमारी ने बताया कि वोट डाल कर उन्हें काफी अच्छा लग रहा है.
पहली बार वोट डालने का अनुभव काफी बेहतर रहा. वोट डालने के पहले कई तरह की बातें मन में चल रही थी, लेकिन वोट डालने के बाद उनके मन में चलने वाले सभी विचार खत्म हो गये. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र निर्माण में उन्होंने भी अपनी भागीदारी निभायी, यह बात काफी उत्साहित कर रही है. साथ ही लोकतंत्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का अधिकार मिल जाने पर काफी खुश भी हैं.
वोट डालने के बाद उन्होंने कहा कि पहले से इवीएम व मतदान प्रक्रिया के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं थी. इसके बारे में उन्होंने अपने घरवालों से वोट डालने के पहले इवीएम के बारे में अच्छी तरह जानकारी ले ली थीं और फिर मत का प्रयोग की हैं. उन लोगों ने कहा कि पहली बार मतदान की प्रक्रिया को अपनी आंखों से देखा है. इससे पहले वे इस प्रक्रिया से अनभिज्ञ थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन