नवीनगर विधानसभा क्षेत्र से16 प्रत्याशी हैं मैदान में

Published at :15 Oct 2015 6:58 PM (IST)
विज्ञापन
नवीनगर विधानसभा क्षेत्र से16 प्रत्याशी  हैं मैदान में

नवीनगर (औरंगाबाद) : लोकतंत्र के महापर्व नवीनगर विधानसभा में खड़े 16 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज इवीएम में बंद हो जायेगा और यह चुनाव बिहार के भविष्य को तय करेगा. अपनी-अपनी जीत के लिए सभी प्रत्याशी जी तोड़ मेहनत की. किसी तरह की कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए प्रत्याशी के साथ-साथ उनके समर्थक […]

विज्ञापन

नवीनगर (औरंगाबाद) : लोकतंत्र के महापर्व नवीनगर विधानसभा में खड़े 16 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज इवीएम में बंद हो जायेगा और यह चुनाव बिहार के भविष्य को तय करेगा. अपनी-अपनी जीत के लिए सभी प्रत्याशी जी तोड़ मेहनत की. किसी तरह की कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए प्रत्याशी के साथ-साथ उनके समर्थक भी पुरजोर कोशिश में लगे रहे. मतदाताओं को तरह-तरह के वादे के साथ रिझाने की भी कोशिश की गयी और यह कार्य सुबह से लेकर देर रात तक जारी रहा. साथ ही प्रत्याशियों को एक दूसरे पार्टी से भीतरघात करने का भी डर सता रहा है.

एनडीए से भाजपा प्रत्याशी के रूप में गोपाल नारायण सिंह, महागंठबंधन से जदयू प्रत्याशी के रूप में वीरेंद्र सिंह, लोजपा के बागी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे विजय कुमार उर्फ डब्ल्यू सिंह व बहुजन समाज पार्टी से मंजु सिंह सहित अन्य प्रत्याशी एक-दूसरे को मात देने के लिए पूरी ताकत झोंक दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन