मां भगवती का भंडारा आज

मां भगवती का भंडारा आज ओबरा (औरंगाबाद) प्रखंड मुख्यालय स्थित देवी स्थान परिसर में मां भगवती के नौवां भंडारा का आयोजन शुक्रवार होगा. कीर्तन मंडली के अध्यक्ष अशोक पांडेय ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी तृतीया तिथि को भंडारा का आयोजन कराया जा रहा है. कार्यक्रम का उद्घाटन क्षेत्र संख्या 15 के […]
मां भगवती का भंडारा आज ओबरा (औरंगाबाद) प्रखंड मुख्यालय स्थित देवी स्थान परिसर में मां भगवती के नौवां भंडारा का आयोजन शुक्रवार होगा. कीर्तन मंडली के अध्यक्ष अशोक पांडेय ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी तृतीया तिथि को भंडारा का आयोजन कराया जा रहा है. कार्यक्रम का उद्घाटन क्षेत्र संख्या 15 के जिला पार्षद नीलू देवी, प्रतिनिधि गुड्डू कुमार व प्रखंड के स्थानीय पदाधिकारी संयुक्त रूप से करेंगे. रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम के अलावा दोगोला कार्यक्रम कराया जाना है. अरवल के कलाकार सुदर्शन यादव एवं गोपालगंज के कलाकार वकील शाहनी के बीच दोगोला का मुकाबला होगा. कमेटी द्वारा लगभग 15 हजार श्रद्धालुओं को प्रसाद ग्रहण करने की व्यवस्था करायी गयी है. कमेटी द्वारा यह बताया गया है कि भंडारा के दिन कमेटी के सदस्य सुरक्षा के लिए मौजूद रहेंगे. इसके लिये पूरी तैयारी कर ली गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










