उत्क्रमित हाइस्कूल रतवार में नहीं है चापाकल

Published at :15 Oct 2015 6:58 PM (IST)
विज्ञापन
उत्क्रमित हाइस्कूल रतवार में नहीं है चापाकल

उत्क्रमित हाइस्कूल रतवार में नहीं है चापाकल छात्र-छात्राओं को पानी पीने के लिए जाना पड़ता है गांव में ओबरा(औरंगाबाद) प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय रतवार में चापाकल नहीं है. इसके कारण छात्र-छात्राओं को पानी पीने में परेशानी होती है. जानकारी के अनुसार, सोनहुली पंचायत में एकमात्र उत्क्रमित उच्च विद्यालय की स्वीकृति विभाग द्वारा वर्ष 2012-13 […]

विज्ञापन

उत्क्रमित हाइस्कूल रतवार में नहीं है चापाकल छात्र-छात्राओं को पानी पीने के लिए जाना पड़ता है गांव में ओबरा(औरंगाबाद) प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय रतवार में चापाकल नहीं है. इसके कारण छात्र-छात्राओं को पानी पीने में परेशानी होती है. जानकारी के अनुसार, सोनहुली पंचायत में एकमात्र उत्क्रमित उच्च विद्यालय की स्वीकृति विभाग द्वारा वर्ष 2012-13 में दी गयी है. लेकिन, विद्यालय में संसाधनों की कमी है. गांव के अजीत चौबे, जितेंद्र चौबे, मयंक चौबे, उदय मेहता व जितेंद्र मेहता ने बताया कि विद्यालय में योजनाएं चलायी जा रही हैं. लेकिन, पेयजल के लिए कोई साधन नहीं है. इसके कारण छात्र-छात्राओं को पानी पीने के लिए गांव में जाना पड़ता है. इसकी सूचना कई बार जनप्रतिनिधियों व विभाग को दी गयी. लेकिन, अब तक कोई पहल नहीं की गयी. विद्यालय में करीब आठ सौ से अधिक छात्र-छात्राएं हैं. सोनहुली पंचायत के कदियाही, हेमजा, मायापुर, अदमा समेत अन्य गांवों के छात्र-छात्राएं इस विद्यालय में पढ़ते हैं. विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुनील कुमार ने बताया कि संसाधनों की घोर कमी है. बावजूद छात्र-छात्राओं का पठन-पाठन कराया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन