लोस में दो सीट पर समेटे अब विस की बारी : चिराग
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Oct 2015 8:48 AM (IST)
विज्ञापन

कहा- एनडीए की सरकार बनाने के लिए प्रमोद सिंह को दें वोट औरंगाबाद कार्यालय : रफीगंज विधानसभा के अरथूआ गांव के मैदान में लोजपा प्रत्याशी प्रमोद सिंह के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सांसद चिराग पासवान ने महागंठबंधन को चुनौती दी है. चिराग ने कहा कि लोकसभा में दो सीट पर नीतीश […]
विज्ञापन
कहा- एनडीए की सरकार बनाने के लिए प्रमोद सिंह को दें वोट
औरंगाबाद कार्यालय : रफीगंज विधानसभा के अरथूआ गांव के मैदान में लोजपा प्रत्याशी प्रमोद सिंह के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सांसद चिराग पासवान ने महागंठबंधन को चुनौती दी है. चिराग ने कहा कि लोकसभा में दो सीट पर नीतीश कुमार को समेटा था अब विधानसभा की बारी है.
उन्होंने लालू से कंधा मिला कर सत्ता पाने की जो लालसा मन में संजोयी है वह पूरा होनावाला नहीं है. क्योकि, उन्होंने जितना मेहनत धर्म, जात-पांत बांटने में किया, उतना मेहनत बिहार को आगे बढ़ाने में किया होता तो लोगों व बिहार का भी भला होता. बिहार की बदहाली का ये दोनों जिम्मेवार हैं. न तो यहां लोगों को शिक्षा मिलती है न रोजगार मिलती है. लोग पढ़ने के लिए बाहर जाते हैं,कमाने के लिए बाहर जाते है और उन्हें अपमानित होना पड़ता है. मैं पूछना चाहता हूं लालू जी और नीतीश जी से आपने बिहार के लिए किया तो क्या किया. अब बिहारियों को बाहर में अपमानित होना पड़ रहा है. आज आप यहां पर बिहार के लोगों के लिए व्यवस्था बनायी होती तो शायद अपमानित नहीं होना पड़ता.
वैसे आपलोगों को मान-अपमान में कोई फर्क नहीं पड़ता. लोकसभा चुनाव में लठबंधन बनाया था. लेकिन जिस मंच पर सोनिया व राहुल की सभा होती थी वहां लालू जी को नहीं बुलाया जाता था, दोनों कहते थे दागी है. कुछ ही दिन पहले जब पटना के गांधी मैदान में स्वाभिमान रैली हुई तो सोनिया को चौथे नंबर का वक्ता बना कर लालू ने अपना अपमान का बदला लिया और आज महागंठबंधन बनाये हुए हैं. नीतीश कुमार पर सीधा हमला करते हुए उन्होंने कहा कि फरबिसगंज में मुसलमान भाई मारे गये. कुछ ही दिन बाद सात आदिवासियों की हत्या की गयी.
मशरक में मिड डे मील खाकर 23 बच्चे जान गंवा दिये. सीमा की रक्षा करने वाले हमारे फौजी साथियों की लाशें पटना एयरपोर्ट पर आयी,लेकिन नीतीश जी देखने नहीं गये. गया कौन तो चिराग पासवान. भाईयों बंधुओं ये दोनों किसी का नहीं है. इन्हें सबक सिखाने का यह समय है. आपलोग एनडीए की सरकार बनाने के लिए, बिहार के विकास के लिए रफीगंज की आवाज को बुलंद करने के लिए ,नवजवानों को रोजगार देने के लिए और बिहार को बदलने के लिए एनडीए के लोजपा प्रत्याशी प्रमोद सिंह को जीता कर भेजें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










