भगोड़े नेता को कभी नहीं मिलेगी मुक्ति : शरद यादव
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Oct 2015 6:57 AM (IST)
विज्ञापन

रफीगंज (औरंगाबाद) : लालू प्रसाद अतिपिछड़े वर्ग के लोगों के विकास में सबसे ज्यादा तरजीह दी. लालू प्रसाद ने अतिपिछड़े, पिछड़े व दलितों के आवाज को बुलंद किया है. अरथुआ में शरद यादव ने जीतन राम मांझी पर निशाना साधते हुए कहा कि भगोड़ा नेता को कभी मुक्ति नहीं मिलेगी. रामविलास पासवान कहते हैं कि […]
विज्ञापन
रफीगंज (औरंगाबाद) : लालू प्रसाद अतिपिछड़े वर्ग के लोगों के विकास में सबसे ज्यादा तरजीह दी. लालू प्रसाद ने अतिपिछड़े, पिछड़े व दलितों के आवाज को बुलंद किया है. अरथुआ में शरद यादव ने जीतन राम मांझी पर निशाना साधते हुए कहा कि भगोड़ा नेता को कभी मुक्ति नहीं मिलेगी.
रामविलास पासवान कहते हैं कि गरीब के घर में चिराग जलेगा, जबकि अपने ही घर को जगमगाने में लगे हैं. नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि डेढ़ वर्ष से भारत में उनकी सरकार है,लेकिन एक भी युवा को रोजगार नहीं मिला है, न ही 15 लाख रुपये किसी के खाते में आये. भाजपा झूठ की पार्टी बन कर रह गयी है. नीतीश कुमार में बिहार के लोग अपना भविष्य तलाशते हैं.सभा को संबोधित करते हुए गुलाम रसूल बलियावी ने कहा कि नीतीश की अगुवाई में चौतरफा विकास हो रहा है.
नीतीश कुमार टूट सकते हैं झूठ नहीं बोल सकते. नीतीश विकास पुरुष हैं और इसका प्रमाण भी मिल चुका है. बिहार के विकास को विदेशों में सराहा गया.
देश के अन्य राज्य भी बिहार की राह पर चले. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिर्फ विदेश भ्रमण में लगे हैं. यहां के लोगों को झूठ बोल कर बरगला रहे हैं. जनता उन्हें इसी विधानसभा चुनाव में जवाब देगी. सभा की अध्यक्षता बाल मुकुंद पाठक व देखरेख पूर्व जिला पार्षद गुप्तेश्वर यादव ने की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










