संस्कृत हाइस्कूल में शक्षिकों की कमी

Published at :13 Oct 2015 8:45 PM (IST)
विज्ञापन
संस्कृत हाइस्कूल में शक्षिकों की कमी

संस्कृत हाइस्कूल में शिक्षकों की कमी पढ़ाई में छात्र-छात्रों को हो रही परेशानीऔरंगाबाद (नगर) शहर के मदरसा रोड स्थित संस्कृत उच्च विद्यालय में सुविधाओं का घोर अभाव है. वर्ष 1902 में जिस उद्देश्य के साथ इस विद्यालय को खोला गया था वह पूरा नहीं हो सका. इस विद्यालय के मुख्य द्वार पर दुकान बना दिया […]

विज्ञापन

संस्कृत हाइस्कूल में शिक्षकों की कमी पढ़ाई में छात्र-छात्रों को हो रही परेशानीऔरंगाबाद (नगर) शहर के मदरसा रोड स्थित संस्कृत उच्च विद्यालय में सुविधाओं का घोर अभाव है. वर्ष 1902 में जिस उद्देश्य के साथ इस विद्यालय को खोला गया था वह पूरा नहीं हो सका. इस विद्यालय के मुख्य द्वार पर दुकान बना दिया गया है. इससे पता ही नहीं चलता कि यहां पर कोई विद्यालय है. विद्यालय जाने के लिए दुकान की गली से होकर जाना पड़ता है. विद्यालय में छात्र-छात्राओं की संख्या बढ़ रही है, पर उसके मुताबिक सुविधाएं उपलब्ध नहीं होने से काफी परेशानी हो रही है. संस्कृत विद्यालय जिले में एक मात्र विद्यालय हैं, जहां अल्पसंख्यक समुदाय के भी बच्चे पढ़ाई करते हैं. इस विद्यालय में अभी भी वर्ग एक से लेकर 10वीं तक के छात्र-छात्राएं की पढ़ाई होती हैं. लेकिन देखरेख के अभाव में आज विद्यालय की स्थिति काफी खराब हो गयी है. न तो विषयवार शिक्षक हैं और न ही भवन. पुराने भवनों की जर्जरता व शिक्षकों की कमी शिक्षा विभाग के दावों पर सवाल खड़ा करती है. प्रधानाध्यापक सूर्यपत सिंह ने बताया कि इस विद्यालय में वर्ग एक से 10वीं तक के सैकड़ों छात्र-छात्राओं का नामांकन है. ज्यादातर मुसलिम बच्चे यहां पढ़ाई के लिए आते हैं और वे लोग भी स्वेच्छा से संस्कृत विषय की पढ़ाई करते हैं. यहां सुविधाओं का घोर अभाव है. प्रधानाध्यापक ने बताया कि इस विद्यालय को शिक्षा विभाग द्वारा अनदेखा किया जाता है. यहां न तो मध्याह्न भोजन का लाभ मिलता है और न ही बच्चों को परिभ्रमण पर ले जाने के लिए कोई राशि उपलब्ध करायी जाती है. अधिकारियों के पास कई बार मध्याह्न भोजन चालू कराने के लिए आवेदन दिया, लेकिन एमडीएम प्रभारी की लापरवाही के कारण आज तक इस विद्यालय में इसका लाभ नहीं मिला. प्राचार्य ने बताया कि इस विद्यालय में लगभग सात सौ से अधिक छात्र-छात्राएं हैं लेकिन उसके मुताबिक शिक्षकों की संख्या कम हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन