लालू व नीतीश एक ही सक्किे के दो पहलू : दीपंकर

Published at :13 Oct 2015 7:57 PM (IST)
विज्ञापन
लालू व नीतीश एक ही सक्किे के दो पहलू : दीपंकर

लालू व नीतीश एक ही सिक्के के दो पहलू : दीपंकर (फोटो नंबर-22) परिचय- सभा को संबोधित करते दीपंकर ओबरा (औरंगाबाद) प्रखंड मुख्यालय स्थित उच्च विद्यालय के खेल मैदान में मंगलवार को भाकपा माले की चुनावी सभा में भाकपा माले के राष्ट्रीय सचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा कि पिछले 17 महीनों से भारतीय जनता पार्टी […]

विज्ञापन

लालू व नीतीश एक ही सिक्के के दो पहलू : दीपंकर (फोटो नंबर-22) परिचय- सभा को संबोधित करते दीपंकर ओबरा (औरंगाबाद) प्रखंड मुख्यालय स्थित उच्च विद्यालय के खेल मैदान में मंगलवार को भाकपा माले की चुनावी सभा में भाकपा माले के राष्ट्रीय सचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा कि पिछले 17 महीनों से भारतीय जनता पार्टी लोगों को गुमराह कर रही है. महंगाई चरम सीमा पर है. मजदूरों के थाली में हरी सब्जी नसीब नहीं हो रहा है. मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी नहीं मिल रहा है. मोदी जब से प्रधानमंत्री बने हैं किसानों से जमीन छीनने का काम कर रहे हैं. लोकसभा चुनाव में किये गये वादों को पूरा नहीं किया. लालू व नीतीश पर निशाना साधते हुए कहा कि लालू और नीतीश एक ही सिक्का के दो पहलू हैं. लालू के 15 साल के शासनकाल में नरसंहार व नीतीश के शासनकाल में जनप्रतिनिधियों की हत्या हुई. इसीलिए लाल झंडा दबे कुचले लोगों की आवाज उठाता है. नीतीश के शासन काल में विद्यालय में शिक्षक नगण्य हैं और वे विकास की बातें कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन