18 असामाजिक तत्वों को किया थानाबदर

Published at :13 Oct 2015 7:57 PM (IST)
विज्ञापन
18 असामाजिक तत्वों को किया थानाबदर

18 असामाजिक तत्वों को किया थानाबदर औरंगाबाद (नगर) 16अक्तूबर को जिले के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में होनेवाले मतदान को लेकर चुनाव कार्य में बाधा पहुंचानेवाले 18 असामाजिक तत्वों को जिला प्रशासन द्वारा चिह्नित करते हुए थाना बदर किया गया है. यह कार्रवाई जिलाधिकारी कंवल तनुज व पुलिस अधीक्षक बाबू राम ने संयुक्त रूप से […]

विज्ञापन

18 असामाजिक तत्वों को किया थानाबदर औरंगाबाद (नगर) 16अक्तूबर को जिले के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में होनेवाले मतदान को लेकर चुनाव कार्य में बाधा पहुंचानेवाले 18 असामाजिक तत्वों को जिला प्रशासन द्वारा चिह्नित करते हुए थाना बदर किया गया है. यह कार्रवाई जिलाधिकारी कंवल तनुज व पुलिस अधीक्षक बाबू राम ने संयुक्त रूप से की है. जानकारी देते हुए डीपीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि बिहार अपराध नियंत्रण अधिनियम 1981 की धारा तीन के तहत नवीन जी को थाना कुटुंबा से हसपुरा थाना, बिंदा सिंह को विकलांग होने के कारण कुटुंबा थाना. ललन पासवान को गोह थाना, रिंटू चौधरी थाना नवीनगर, जितेंद्र चंद्रवंशी थाना नवीनगर को हसपुरा थाना, राकेश सिंह थाना नवीनगर, तेजू चौहान थाना नवीनगर, विजेंद्र राम थाना नवीनगर को गोह थाना, गुड्डू थाना नवीनगर को सलैया थाना, मनोज सिंह थाना नवीनगर को फेसर थाना, दुर्गा यादव थाना फेसर को कुटुंबा थाना, बुली चौहाना थाना मदनपुर को नवीनगर थाना, सुरेश साव थाना जम्होर को मदनपुर थाना, उपेंद्र सिंह उर्फ भंडारी थाना बारुण को कासमा थाना, धनंजय सिंह थाना मदनपुर को ओबरा थाना, ब्रज किशोर सिंह थाना दाउदनगर को नवीनगर थाना, युवा कांग्रेस के मीडिया प्रभारी मोहम्मद शाहनवाज उर्फ सल्लू खां थाना नगर को रफीगंज थाना, योगेंद्र यादव थाना दाउदनगर को नवीनगर थाना बदर किया गया है. ये सभी लोग चुनाव के दिन बदर किये गये थाने में हाजिरी लगायेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन