जर्जर भवन में पढ़ते हैं बच्चे

जर्जर भवन में पढ़ते हैं बच्चेओबरा (औरंगाबाद) प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय तेजपुरा का भवन जर्जर है. जर्जर भवन में ही पठन-पाठन कराया जा रहा है. जानकारी के अनुसार, सरकार द्वारा उच्च विद्यालय की स्वीकृति वर्ष 2013-14 में दी गयी थी. लेकिन, नया भवन नहीं बनाया गया. मध्य विद्यालय के जर्जर भवन में शिक्षण कार्य […]
जर्जर भवन में पढ़ते हैं बच्चेओबरा (औरंगाबाद) प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय तेजपुरा का भवन जर्जर है. जर्जर भवन में ही पठन-पाठन कराया जा रहा है. जानकारी के अनुसार, सरकार द्वारा उच्च विद्यालय की स्वीकृति वर्ष 2013-14 में दी गयी थी. लेकिन, नया भवन नहीं बनाया गया. मध्य विद्यालय के जर्जर भवन में शिक्षण कार्य हो रहा है. बारिश होने पर स्कूल की छत से पानी टपकता है. जर्जर भवन रहने के कारण छात्र-छात्राओं की पढ़ाई करने में परेशानी हो रही है. संसाधनों का भी अभाव है. इसकी जानकारी विभाग को दी गयी है. लेकिन, अब तक कोई पहल नहीं की गयी. विद्यालय के प्रधानाध्यापक मो इबरारूल हक ने बताया कि जो संसाधन उपलब्ध है उसमें ही विद्यालय का पठन -पाठन का कार्य संचालित है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










