एनडीए की सरकार में टंडवा बनेगा प्रखंड : मोदी

Published at :12 Oct 2015 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
एनडीए की सरकार में टंडवा बनेगा प्रखंड : मोदी

नवीनगर (औरंगाबाद) : प्रखंड के टंडवा बाजार के समीप बाल भारती प्रांगण में सोमवार को पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास की बुलंद ऊंचाईयों को छू रहा है. वो जमाना लद गया जब लोग मंडल व कमंडल […]

विज्ञापन

नवीनगर (औरंगाबाद) : प्रखंड के टंडवा बाजार के समीप बाल भारती प्रांगण में सोमवार को पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास की बुलंद ऊंचाईयों को छू रहा है. वो जमाना लद गया जब लोग मंडल व कमंडल की बात करते थे. आज मंडल भी हमारे साथ और कमंडल भी हमारे साथ हैं. चीन, अमेरिका व पाकिस्तान जैसा देश नरेंद्र मोदी के नाम से डरता है.

टंडवा को प्रखंड व शक्ति पीठ गठनाधाम को पर्यटन स्थल से जोड़ने की बात कही. कुटुंबा विधानसभा क्षेत्र से हम के प्रत्याशी संतोष सुमन व नवीनगर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी गोपाल नारायण सिंह को भारी बहुमत से जीत दिलाने की अपील की. केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव ने सभा को संबोधित करते हुए लालू-नीतीश को धोखेबाज बताया. कार्यक्रम की अध्यक्षता व देखरेख भाजपा प्रखंड उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह ने की. इस मौके पर अजय कुमार शास्त्री, अश्विनी कुमार सौरभ, राम स्वरूप सिंह, सुदेश्वर सिंह, पिंटू सिंह, अभय सिंह, राजकिशोर साव व अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन