वोट बहष्किार बूथ का ऑब्जर्वर ने लिया जायजा

मदनपुर (औरंगाबाद) : मदनपुर प्रखंड की घटराइन पंचायत अंतर्गत भुइंया बिगहा बूथ नंबर 287 आंगनबाड़ी केंद्र का ऑब्जर्वर ने निरीक्षण किया. वहां के मतदाताओं से मिले. उन्हें इवीएम द्वारा वोट देने की प्रक्रिया बतायी. ग्रामीणों ने बताया कि पिछले लोकसभा चुनाव में यहां के मतदाताओं ने रोड नहीं तो वोट नहीं कह कर मतदान का […]
मदनपुर (औरंगाबाद) : मदनपुर प्रखंड की घटराइन पंचायत अंतर्गत भुइंया बिगहा बूथ नंबर 287 आंगनबाड़ी केंद्र का ऑब्जर्वर ने निरीक्षण किया. वहां के मतदाताओं से मिले. उन्हें इवीएम द्वारा वोट देने की प्रक्रिया बतायी. ग्रामीणों ने बताया कि पिछले लोकसभा चुनाव में यहां के मतदाताओं ने रोड नहीं तो वोट नहीं कह कर मतदान का बहिष्कार किया था. इस पर ऑब्जर्वर ने कहा कि मतदान अवश्य करें. अगर किसी बात की शिकायत हो तो चुनाव आयोग द्वारा इवीएम में नोटा बटन का उपयोग करें. इस मौके पर बीडीओ अतुल प्रसाद, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी राम इशरेश सिंह शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










