सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में मुकेश अव्वल

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में मुकेश अव्वल दाउदनगर (औरंगाबाद)पारा माउंट साइंस इंटर स्कूल दाउदनगर में एक समारोह आयोजित कर महर्षि दयानंद सरस्वती पुस्तकालय दाउदनगर द्वारा आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करनेवाले मुकेश कुमार को सम्मानित किया गया. इस बारे में जानकारी देते हुए प्राचार्य निरजपुरी ने बताया कि सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में मुकेश […]
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में मुकेश अव्वल दाउदनगर (औरंगाबाद)पारा माउंट साइंस इंटर स्कूल दाउदनगर में एक समारोह आयोजित कर महर्षि दयानंद सरस्वती पुस्तकालय दाउदनगर द्वारा आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करनेवाले मुकेश कुमार को सम्मानित किया गया. इस बारे में जानकारी देते हुए प्राचार्य निरजपुरी ने बताया कि सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में मुकेश कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है. विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि इसके लिए मुकेश कुमार को शील्ड देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक सुरेंद्र कुमार सिंह, शिक्षक सिकंदर सिंह, जितेंद्र सिंह, संगीता कुमारी, मुकेश कुमार सिंह व अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










