लालू ने बिहार को 15 सालों में कर दिया बरबाद : मोदी

बारुण (औरंगाबाद) : नवीनगर विधानसभा क्षेत्र के बारुण मुख्यालय स्थित केशव कॉलेज के मैदान में एनडीए प्रत्याशी गोपाल नारायण सिंह के समर्थन में चुनावी सभा में संबोधित करते हुए पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी व केंद्रीय मंत्री राम कृपाल यादव महागंठबंधन पर प्रहार किया और एनडीए की सरकार बनाने की अपील लोगों से की. सभा […]
बारुण (औरंगाबाद) : नवीनगर विधानसभा क्षेत्र के बारुण मुख्यालय स्थित केशव कॉलेज के मैदान में एनडीए प्रत्याशी गोपाल नारायण सिंह के समर्थन में चुनावी सभा में संबोधित करते हुए पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी व केंद्रीय मंत्री राम कृपाल यादव महागंठबंधन पर प्रहार किया और एनडीए की सरकार बनाने की अपील लोगों से की. सभा को संबोधित करते केंद्रीय मंत्री राम कृपाल यादव ने कहा कि 1990 में लालू यादव को बिहार की जनता ने मुख्यमंत्री बनाया.
उसके बाद भी लालू ने गरीबों, किसानों व मजदूरों के चेहरे पर लाली नहीं लायी. मैंने राजद में 30 से 35 साल तक कार्य किया और पार्टी को मजबूत बनाया. फिर भी पार्टी में कोई स्थान नहीं दिया गया. यह पार्टी केवल उनके परिवार वालों के लिए ही है. महागंठबंधन का मिलन केवल कुरसी व सत्ता के लिए हुआ है. सभा को संबोधित करते हुए सुशील मोदी ने कहा कि लालू प्रसाद को बिहार में राज्य करने के लिए 15 साल दिया और उन्होंने बिहार को पूरी तरह से बरबाद कर दिया. बीजेपी के साथ रामविलास पासवान, जीतन राम मांझी, उपेंद्र कुशवाहा सब हमारे साथ हैं.
अब अगड़े पिछड़े की लड़ाई नहीं होगी. सबको मौका दिया है. इस बार बीजेपी को मौका देकर देखिए और गोपाल नारायण सिंह को अपने क्षेत्र से जिताइये. सभा की अध्यक्षता संतोष कुशवाहा व देखरेख धनंजय शर्मा ने की. सभा में अर्चना चंद्र , रंजन यादव, हरेंद्र, संध्या, अरविंद उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










