बिहार में स्वच्छ शासन का नर्मिाण बसपा ही कर सकती : मुनकाद

Published at :12 Oct 2015 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार में  स्वच्छ शासन का नर्मिाण बसपा ही कर  सकती : मुनकाद

बिहार में स्वच्छ शासन का निर्माण बसपा ही कर सकती : मुनकाद (फोटो नंबर-4)परिचय- रफीगंज में बसपा की सभा को संबोधित करते सांसद मुनकाद अली औरंगाबाद (ग्रामीण)उत्तरप्रदेश की तर्ज पर बिहार में स्वच्छ शासन का निर्माण बहुजन समाज पार्टी ही कर सकती है. सबों को मान सम्मान के साथ जीने का हक कुमारी बहन मायावती […]

विज्ञापन

बिहार में स्वच्छ शासन का निर्माण बसपा ही कर सकती : मुनकाद (फोटो नंबर-4)परिचय- रफीगंज में बसपा की सभा को संबोधित करते सांसद मुनकाद अली औरंगाबाद (ग्रामीण)उत्तरप्रदेश की तर्ज पर बिहार में स्वच्छ शासन का निर्माण बहुजन समाज पार्टी ही कर सकती है. सबों को मान सम्मान के साथ जीने का हक कुमारी बहन मायावती के नेतृत्व में ही संभव है. आज बिहार में परिवर्तन की आवश्यकता है और इसकी लड़ाई बसपा ने छेड़ दी है. समतामूलक समाज की स्थापना के उद्देश्य से बहुजन हिताय और बहुजन सुखाय के नारे के साथ चुनावी मैदान में हमारे प्रत्याशी उतरे हैं. इन्हें जरूरत है सहयोग करने की, ताकि हम अपने उद्देश्यों में सफल हो सके. ये बातें रफीगंज के डाक बंगला मैदान में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए बसपा के राज्यसभा सांसद मुनकाद अली ने कहीं. मुनकाद अली बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी मोहम्मद अलाउद्दीन के समर्थन में सभा कर रहे थे. मुनकाद अली ने समाज के हर तबके के लोगों को एक साथ आने की अपील की. अल्पसंख्यक समाज को उचित हक दिलाने की बात कही. उन्होंने कहा कि मुसलमानों की जनसंख्या 20 प्रतिशत होने के बाद भी देश में उन्हें उचित मान सम्मान नहीं मिल रहा है. सिर्फ वोट बैंक बन कर रह गये हैं. इससे उन्हें निकलना होगा. 16 अक्तूबर को अपने भाई के भाग्य का फैसला उन्हें करना होगा. प्रत्याशी मोहम्मद अलाउद्दीन ने कहा कि रफीगंज विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करना ही उद्देश्य है और इसी उद्देश्य के साथ चुनावी मैदान में उतरे हैं. यहां से जीते नेताओं ने न क्षेत्र की विकास की और न आम लोगों के जीवन को ही सुधार सके. सिर्फ एक मौका हमें दे ताकि हम क्षेत्र की तसवीर को बदल सके. इस मौके पर मौलाना नबील अख्तर नवाजी, सुनील सिंह, राजेंद्र गुप्ता, विश्वजीत पांडेय, सर्वेश मेहता आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन