जेवर लेकर फरार युवक पकड़ाया

जेवर लेकर फरार युवक पकड़ाया ओबरा(औरंगाबाद)पुलिस ने बाजार में जालसाजी करनेवाले युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. मिली जानकारी के अनुसार, ओबरा बाजार के व्यवसायी संजय स्वर्णकार ने एक आवेदन थाने में दिया था, जिसमें औरंगाबाद शाहपुर अखाड़ा निवासी छोटू साव को आरोपित बनाते हुए कहा था कि वह ज्वेलरी दुकान पर सोने की […]
जेवर लेकर फरार युवक पकड़ाया ओबरा(औरंगाबाद)पुलिस ने बाजार में जालसाजी करनेवाले युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. मिली जानकारी के अनुसार, ओबरा बाजार के व्यवसायी संजय स्वर्णकार ने एक आवेदन थाने में दिया था, जिसमें औरंगाबाद शाहपुर अखाड़ा निवासी छोटू साव को आरोपित बनाते हुए कहा था कि वह ज्वेलरी दुकान पर सोने की चेन, लॉकेट व बेरी खरीदा और बोला कि अभी रुपये नहीं हैं. चलिये बैंक से निकाल कर दे दूंगा. व्यवसायी ने अपने स्टाफ को उसके साथ भेज दिया. जालसाज युवक ने स्टाफ को मिठाई की दुकान पर समोसा खिलाने के लिए बैठा दिया और बैंक से रुपये निकाल का आने को कह कर फरार हो गया. पुलिस ने कांड संख्या 115/15 के तहत धारा 406, 420 दर्ज कर जालसाज युवक को सासाराम से गिरफ्तार कर पूछताछ की. थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार ने बताया कि उक्त युवक से पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया है. जेवर की कीमत 35 से 40 हजार रुपये बताया जाता है. वह जेवर औरंगाबाद के किसी ज्वेलरी दुकान में बेच दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










