किसानों के आग्रह पर मोहम्मदगंज बराज से छोड़ा पानी

Published at :10 Oct 2015 8:18 PM (IST)
विज्ञापन
किसानों के आग्रह पर मोहम्मदगंज बराज से  छोड़ा  पानी

किसानों के आग्रह पर मोहम्मदगंज बराज से छोड़ा पानीऔरंगाबाद कार्यालय नवीनगर के किसानों का प्रयास उस समय सार्थक रहा,जब मोहम्मदगंज बराज से उत्तर कोयल में पानी छोड़ा गया. इसके पहले नेम्बोखाप, सिमरी, बड़ेम, कंकेर, सोनवर्षा के लगभग सैकड़ों किसान नवीनगर स्टेशन के समीप जमा हुए और यहां से मुखिया पिंटू सिंह व संजीव कुमार सिंह […]

विज्ञापन

किसानों के आग्रह पर मोहम्मदगंज बराज से छोड़ा पानीऔरंगाबाद कार्यालय नवीनगर के किसानों का प्रयास उस समय सार्थक रहा,जब मोहम्मदगंज बराज से उत्तर कोयल में पानी छोड़ा गया. इसके पहले नेम्बोखाप, सिमरी, बड़ेम, कंकेर, सोनवर्षा के लगभग सैकड़ों किसान नवीनगर स्टेशन के समीप जमा हुए और यहां से मुखिया पिंटू सिंह व संजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में मोहम्मदगंज बराज पहुंचे. वहां जाकर बराज के पदाधिकारियों से मिले और पानी छोड़ने का आग्रह किया. किसानों के आग्रह को स्वीकार करते हुए बराज से उत्तर कोयल में पानी छोड़ा गया. बराज से छोड़ा गया पानी उत्तर कोयल नहर के माध्यम से शनिवार को नवीनगर तक पहुंच गया है. इससे किसानों में काफी खुशी देखी जा रही है. इससे पहले नवीनगर, कुटुंबा प्रखंड में पानी के बिना धान की फसल सूख रही थी. किसान नेता संजीव कुमार सिंह ने कहा कि किसानों के चेहरे पर मायूसी छायी हुई थी. पानी नहर में पहुंचते ही खुशियां लौट गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन