12 स्थानों पर हुआ नुक्कड़ नाटक

12 स्थानों पर हुआ नुक्कड़ नाटक दाउदनगर (अनुमंडल)स्वीप कार्यक्रम के तहत प्रयास संस्था की औरंगाबाद इकाई द्वारा आयोजित किया जा रहा नुक्कड़ नाटक व जागरूकता कार्यक्रम समाप्त हो गया. शनिवार को दाउदनगर प्रखंड के हिच्छन बिगहा, मौलाबाग स्थित सूर्य मंदिर के पास व तरार गांव में कार्यक्रम आयोजित किये गये. नुक्कड़ नाटक व गीत संगीत […]
12 स्थानों पर हुआ नुक्कड़ नाटक दाउदनगर (अनुमंडल)स्वीप कार्यक्रम के तहत प्रयास संस्था की औरंगाबाद इकाई द्वारा आयोजित किया जा रहा नुक्कड़ नाटक व जागरूकता कार्यक्रम समाप्त हो गया. शनिवार को दाउदनगर प्रखंड के हिच्छन बिगहा, मौलाबाग स्थित सूर्य मंदिर के पास व तरार गांव में कार्यक्रम आयोजित किये गये. नुक्कड़ नाटक व गीत संगीत के माध्यम से यह बताया गया कि मतदान का प्रतिशत बढ़ाने में महिलाओं की अहम भूमिका है. कलाकारों की टीम का नेतृत्व कर रहे वरिष्ठ रंगकर्मी आफताब राणा ने बताया कि कम मतदान प्रतिशत वाले 12 चिह्नित स्थानों पर दाउदनगर प्रखंड में ये कार्यक्रम आयोजित किये गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










