वाहन जांच कर रही पुलिस को विधान पार्षद के अंगरक्षकों ने पीटा

Published at :10 Oct 2015 7:48 PM (IST)
विज्ञापन
वाहन जांच कर रही पुलिस को विधान पार्षद के अंगरक्षकों ने पीटा

वाहन जांच कर रही पुलिस को विधान पार्षद के अंगरक्षकों ने पीटा घायल जवान बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर देव (औरंगाबाद) देव थाना क्षेत्र के बहुआरा मोड़ के समीप वाहन चेकिंग कर रही पुलिसकर्मी के एक जवान के साथ विधान पार्षद राजन सिंह के दो अंगरक्षकों ने मारपीट की. इस घटना में पुलिस […]

विज्ञापन

वाहन जांच कर रही पुलिस को विधान पार्षद के अंगरक्षकों ने पीटा घायल जवान बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर देव (औरंगाबाद) देव थाना क्षेत्र के बहुआरा मोड़ के समीप वाहन चेकिंग कर रही पुलिसकर्मी के एक जवान के साथ विधान पार्षद राजन सिंह के दो अंगरक्षकों ने मारपीट की. इस घटना में पुलिस जवान मुकेश कुमार गंभीर रूप से जख्मी है. उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देव में प्रारंभिक इलाज के लिए ले जाया गया. चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया है. जानकारी के अनुसार, बहुआरा मोड़ के समीप सीआरपीएफ कैंप के पास जिला प्रशासन द्वारा वाहन अभियान चलाया जा रहा था. दंडाधिकारी की उपस्थिति में एसएसबी की टीम वाहनों की जांच कर रही थी. इसी क्रम में विधान पार्षद राजद कुमार सिंह अपने दो वाहनों के साथ औरंगाबाद से देव जा रहे थे. इनके दोनों वाहनों की भी जांच के लिए रोका गया. जिस गाड़ी में राजन सिंह बैठे थे उसकी जांच करने के बाद उनके पीछे की गाड़ी पर जिस पर अंगरक्षक बैठे थे, पुलिस जांच करने लगी तो उनके दो अंगरक्षकों ने एक जवान की पिटाई कर दी. उसके बाद दोनों गाड़ी लेकर चले गये. घटना के बाद देव थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही हमने इन दोनों वाहनों का पीछा किया. पड़रिया गांव में वाहन खड़ी थी,लेकिन उस पर न अंगरक्षक थे और न विधान पार्षद थे. संभावना है कि मोटरसाइकिल पर सवार होकर भाग निकले थे. थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस के जवान के साथ मारपीट करने वाले विधान पार्षद के दोनों अंगरक्षक निलेश व विजेंद्र पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है.एसपी ने किया दोनों अंगरक्षकों को निलंबित,तीसरे को बुलाया वापसजांच कर रही पुलिस के जवान के साथ मारपीट की घटना को गंभीरता से लेते हुए विधान पार्षद के दोनों अंगरक्षक निलेश व विजेंद्र को एसपी ने स्पेंड कर दिया है. एसपी बाबू राम ने बताया कि विधान पार्षद राजन सिंह को तीन सरकारी अंगरक्षक दिये गये हैं. उनके अंगरक्षकों ने कानून को तोड़ा है. मारपीट करने वाले दोनों अंगरक्षकों को स्पेंड कर दिया गया है और तीसरे अंगरक्षकों को वापस लिया जा रहा है. एसपी ने यह भी कहा कि घटना की जांच की जा रही है. जांच में दोषी पाये जाने पर विधान पार्षद पर भी कार्रवाई की जायेगी.कड़ी कार्रवाई की जा रही है : डीएम विधान पार्षद के अंगरक्षकों द्वारा जांच टीम के एक जवान को मारपीट की घटना पर जिलाधिकारी कंवल तनुज ने कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है. उन्होंने बताया कि एसपी से हमारी बात हुई है. विधान पार्षद के वाहन की जांच के क्रम में वीडियोग्राफी हुई है या नहीं और अगर नहीं हुई तो क्यों नहीं उसकी भी जांच की जा रही है. किस कारण से वीडिओग्राफी नहीं हुई है तो उसकी भी हम जांच कर रहे है. क्योंकि हमें मजबूत सबूत की आवश्यकता है. आधार मजबूत मिल जायेंगे तो कड़ी कार्रवाई होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन