घर-घर जाकर मतदाताओं से मांगा वोट

Published at :10 Oct 2015 7:32 PM (IST)
विज्ञापन
घर-घर जाकर मतदाताओं से मांगा वोट

घर-घर जाकर मतदाताओं से मांगा वोट (फोटो नंबर-12)कैप्शन- चुनावी जनसंपर्क करते सुरेश विश्वकर्मा औरंगाबाद (ग्रामीण)रफीगंज विधानसभा क्षेत्र से अखिल हिंद फॉरवर्ड ब्लॉक (क्रांतिकारी) दल से चुनाव लड़ रहे सुरेश विश्वकर्मा ने अपने क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने दुगुल, फहरपुरा, वासर बिगहा, नीमा, धनांव, खैरा, कुटिया चक, कुम्हैनी, कासमा, बलार आदि […]

विज्ञापन

घर-घर जाकर मतदाताओं से मांगा वोट (फोटो नंबर-12)कैप्शन- चुनावी जनसंपर्क करते सुरेश विश्वकर्मा औरंगाबाद (ग्रामीण)रफीगंज विधानसभा क्षेत्र से अखिल हिंद फॉरवर्ड ब्लॉक (क्रांतिकारी) दल से चुनाव लड़ रहे सुरेश विश्वकर्मा ने अपने क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने दुगुल, फहरपुरा, वासर बिगहा, नीमा, धनांव, खैरा, कुटिया चक, कुम्हैनी, कासमा, बलार आदि गांवों में घर-घर जाकर मतदाताओं से वोट मांगा. सुरेश विश्वकर्मा ने कहा कि अभी तक इस क्षेत्र में जो विकास होना चाहिए था वह नहीं हो पाया है. जो भी यहां जनप्रतिनिधि बने वे लोग सिर्फ जनता को ठगने का काम किया. आज लोगों को उचित हक नहीं मिल रहा है. जरूरत है लोगों को हक दिलाने की. सरकार द्वारा कई योजनाएं चलायी गयी, लेकिन लोगों तक नहीं पहुंच पाया. सुरेश विश्वकर्मा ने कहा कि मुझे एक बार मौका दीजिए हम क्षेत्र का चंहुमुखी विकास करेंगे. इस मौके पर रामस्वरूप यादव, राजदेव भगत, प्रवेश विश्वकर्मा, अनिरूद्ध विश्वकर्मा, मोहम्मद आरिफ आदि शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन