हंगामे कर रहे चालकों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

औरंगाबाद (नगर) : गेट स्कूल में चुनाव कार्य को लेकर पकड़े गये वाहनों के चालकों ने जब शनिवार को हंगामा करते हुए लॉक बुक खोलने की बात वाहन कोषांग में किया, तो पुलिसकर्मियों ने उनलोगों पर लाठी जार्च कर दिया. इससे चालक दिलकेश्वर राम सहित अन्य चालक जख्मी हो गये. पुलिस द्वारा लाठी जार्च के […]
औरंगाबाद (नगर) : गेट स्कूल में चुनाव कार्य को लेकर पकड़े गये वाहनों के चालकों ने जब शनिवार को हंगामा करते हुए लॉक बुक खोलने की बात वाहन कोषांग में किया, तो पुलिसकर्मियों ने उनलोगों पर लाठी जार्च कर दिया. इससे चालक दिलकेश्वर राम सहित अन्य चालक जख्मी हो गये. पुलिस द्वारा लाठी जार्च के बाद वाहन चालकों ने गेट स्कूल के समीप पुराने जीटी रोड को जाम कर प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की.
प्रदर्शन कर रहे चालक बुलचंद सिंह, विजय कुमार, उपेंद्र कुमार, राकेश पासवान ने कहा कि डीटीओ द्वारा हम सभी चालकों को बैलेट पेपर से वोट देने को कहा गया. जब वोट देने के लिए गये तो वहां लॉक बुक की मांग की गयी. जब वाहन कोषांग कार्यालय में आकर लॉक बुक मांग करने लगे तो सुरक्षा बलों से लाठी चार्ज कराया गया. इधर, चालकों ने लॉक बुक लेने व चुनाव ड्यूटी पर जाने से इनकार कर दिया. हालांकि, अधिकारियों द्वारा समझाने बुझाने के बाद चालक शांत हुए. इधर, डीटीओ रवींद्र नाथ गुप्ता ने बताया कि जो आरोप लगाया गया है, वह बिल्कुल ही गलत है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










