चुनाव कार्य में रुचि नहीं लेने पर डीएम ने की कार्रवाई

Published at :10 Oct 2015 7:17 PM (IST)
विज्ञापन
चुनाव कार्य में रुचि नहीं लेने पर डीएम ने की कार्रवाई

चुनाव कार्य में रुचि नहीं लेने पर डीएम ने की कार्रवाई तीन प्रधानाध्यापकों पर प्राथमिकी का आदेशतीनों स्कूलों के शिक्षकों व कर्मचारियों का भी अगले आदेश तक वेतन बंद औरंगाबाद (नगर)निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी कंवल तनुज ने चुनाव कार्य में रूचि नहीं लेने, शिक्षकों व कर्मचारियों का सूची कार्मिक कोषांग में नही भेजने के आलोक […]

विज्ञापन

चुनाव कार्य में रुचि नहीं लेने पर डीएम ने की कार्रवाई तीन प्रधानाध्यापकों पर प्राथमिकी का आदेशतीनों स्कूलों के शिक्षकों व कर्मचारियों का भी अगले आदेश तक वेतन बंद औरंगाबाद (नगर)निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी कंवल तनुज ने चुनाव कार्य में रूचि नहीं लेने, शिक्षकों व कर्मचारियों का सूची कार्मिक कोषांग में नही भेजने के आलोक में औरंगाबाद, कुटुंबा, नवीनगर विधानसभा क्षेत्रों के तीन उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश जिला शिक्षा पदाधिकारी को दिया है. साथ ही इन विद्यालयों में पदस्थापित सभी शिक्षकों व कर्मचारियों का वेतन अगले आदेश तक रोकने का निर्देश जारी किया है. इससे संबंधित जानकारी देते हुए डीपीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि कुटुंबा विधानसभा क्षेत्र के उच्च विद्यालय महाराजगंज, नवीनगर विधानसभा क्षेत्र के उच्च विद्यालय टंडवा व औरंगाबाद विधानसभा क्षेत्र के उच्च विद्यालय दोसमा के प्रधानाध्यापकों से चुनाव के दौरान शिक्षकों व कर्मचारियों की सूची कार्मिक कोषांग द्वारा मांगी गयी थी, बावजूद इन तीनों विद्यालय के प्रधानाध्यापकों ने न तो शिक्षकों की सूची और न ही कर्मचारियों की दी, जो चुनाव ड्यूटी में लापरवाही, अनुशासनहिनता व भारत निर्वाचन आयोग के आदेश को अनदेखी किया है. इसके तहत तीनों प्रधानाध्यापकों के विरुद्ध अविलंब प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है. जिलाधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि चुनाव कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही व अनदेखी किसी भी परिस्थिति में बरदाश्त नहीं की जायेगी. जो लोग चुनाव कार्य में रूचि नहीं लेंगे उनके विरूद्ध विधि सवंत कार्रवाई की जायेगी. इधर, डीपीआरओ ने बताया कि शनिवार की शाम तक 70 प्रतिशत मतदाता परची का वितरण किया जा चुका है. डीएम ने रविवार की शाम तक हर हाल में शत-प्रतिशत मतदाता परची वितरण करने का निर्देश दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन