मदनपुर में चिराग पासवान की सभा आज

Published at :10 Oct 2015 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
मदनपुर में चिराग पासवान की सभा आज

औरंगाबाद : कार्यालय रफीगंज विधानसभा क्षेत्र के मदनपुर में रविवार को लोजपा महासचिव चिराग पासवान की सभा होगी. इससे संबंधित जानकारी देते हुए लोजपा प्रत्याशी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मदनपुर बाजार के अजनवा मोड़ के समीप मैदान में सभा होगी. सभा को सफल बनाने के लिए प्रचार किया जा रहा है. अमित शाह […]

विज्ञापन

औरंगाबाद : कार्यालय रफीगंज विधानसभा क्षेत्र के मदनपुर में रविवार को लोजपा महासचिव चिराग पासवान की सभा होगी. इससे संबंधित जानकारी देते हुए लोजपा प्रत्याशी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मदनपुर बाजार के अजनवा मोड़ के समीप मैदान में सभा होगी. सभा को सफल बनाने के लिए प्रचार किया जा रहा है. अमित शाह की सभा देव के विशुनपुर में औरंगाबाद विधानसभा क्षेत्र के देव प्रखंड अंतर्गत विशुनपुर चटी में रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सभा को संबोधित करेंगे.

अंबा में नीतीश कुमार की सभा रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कांग्रेस प्रत्याशी राजेश राम के पक्ष में चुनावी सभा अंबा में करेंगे. अंबा के बंभडी मैदान में मुख्यमंत्री की सभा होगी.कुटुंबा में रामविलास पासवान व मांझी की सभारविवार को कुटुंबा विधानसभा क्षेत्र के कुटुंबा बाजार में लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम विलास पासवान, पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा, भोजपुरी कलाकार पवन सिंह हिंदुस्तानी अवाम मोरचा के प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभा करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन