लालू-नीतीश के पास नहीं है कोई विजन : मुकेश

Published at :10 Oct 2015 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
लालू-नीतीश के पास नहीं है कोई विजन : मुकेश

दाउदनगर (अनुमंडल) : सन ऑफ मल्लाह के नाम से चर्चित मुकेश साहनी ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि लालू व नीतीश के पास बिहार के विकास का कोई विजन नहीं है. बहुत चालकी से दोनों ने मुझे फंसा लिया था और हमने अपना समर्थन दे दिया था. बाद में पता चला कि […]

विज्ञापन

दाउदनगर (अनुमंडल) : सन ऑफ मल्लाह के नाम से चर्चित मुकेश साहनी ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि लालू व नीतीश के पास बिहार के विकास का कोई विजन नहीं है. बहुत चालकी से दोनों ने मुझे फंसा लिया था और हमने अपना समर्थन दे दिया था. बाद में पता चला कि उनके पास कोई विजन ही नहीं है. बिहार में अधिकार मांगने पर लाठियां मिलती है. आज तक अतिपिछड़ा का विकास नहीं हो पाया.

विकास बनाम विनाश की लड़ाई : सुशील औरंगाबाद के भाजपा सांसद सुशील कुमार सिंह ने कहा कि यह चुनाव विकास बनाम विनाश की लड़ाई है. हम अमन चैन व शांति की बात लेकर चुनाव मैदान में आये हैं. दूसरी तरफ जाति के नाम पर बनाया गया गंठबंधन चुनावी मैदान में है. श्री सिंह ने कहा कि नहरों की स्थिति जर्जर है. केंद्र सरकार का कहना है कि राज्य सरकार प्रपोजल बनाकर भेजे, तो आधुनिकीकरण की योजना को स्वीकृति मिल सकेगी. किसानों को धान का पैसा नहीं मिला.

महागंठबंधन के लोग केवल अनावश्यक मुद्दे को लाकर जनता को उलझाना चाहते हैं.’इंद्रपुरी बराज से अधिक पानी की आवश्यकता’ गोह विधानसभा क्षेत्र से एनडीए के भाजपा प्रत्याशी मनोज कुमार ने कहा कि 10 साल में क्षेत्र का विकास नहीं हुआ. मगध प्रमंडल का यह क्षेत्र चुनौतियों से गुजर रहा है. इंद्रपुरी बराज में और अधिक पानी की आवश्यकता है. ताकि किसानों के खेतों तक पानी पहुंच सके. इसकी व्यवस्था की जा रही है. उन्होंने राष्ट्रीय सिंचाई योजना लागू करने की आवश्यकता जतायी. इनके अलावे भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम राजू, रालोसपा के प्रदेश संगठन सचिव कामता प्रसाद कुशवाहा, रालोसपा जिला अध्यक्ष अशोक मेहता, अनुपम सिन्हा, दीपक उपाध्याय समेत अन्य नेताओं ने सभा को संबोधित किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन