उत्तर कोयल नहर व किसानों की नहीं दूर हुई बदहाली

उत्तर कोयल नहर व किसानों की नहीं दूर हुई बदहाली मदनपुर (औरंगाबाद) उत्तर कोयल नहर का श्रीगणेश औरंगाबाद जिले के नवीनगर, कुटुंबा, देव, मदनपुर व रफीगंज के असिंचित भूमि को सिंचित करने के लिए किया गया था. 70 के दशक में इस नहर की खुदाई का काम शुरू किया गया. नहर से नवीनगर, कुटुंबा व […]
उत्तर कोयल नहर व किसानों की नहीं दूर हुई बदहाली मदनपुर (औरंगाबाद) उत्तर कोयल नहर का श्रीगणेश औरंगाबाद जिले के नवीनगर, कुटुंबा, देव, मदनपुर व रफीगंज के असिंचित भूमि को सिंचित करने के लिए किया गया था. 70 के दशक में इस नहर की खुदाई का काम शुरू किया गया. नहर से नवीनगर, कुटुंबा व देव का पश्चिमी इलाका ही सिंचित हो सका. देव के पूर्वी इलाका मदनपुर व रफीगंज की भूमि आज भी उत्तर कोयल नहर सिंचित नहीं सकी. किसान गया सिंह, बृजमोहन सिंह, चंद्र नारायण यादव, साहेब यादव, सुरेंद्र यादव, शिवनंदन यादव, रामराज सिंह की मानें तो जब-जब चुनाव आता है उत्तर कोयल नहर पर राजनीति खूब होती है. उत्तर कोयल नहर ने कितने नेताओं को विधानसभा भेजने व मंत्री बनाने का काम किया. लेकिन, आज भी नहर व किसान अपनी बदहाली दूर नहीं हो सकी है. गिधवा नाला व अरबोरवा नाला की बात अब कोई नहीं करता. यदि इन दोनों नालों के ऊपर पहाड़ी क्षेत्र में बांध बना दिया जाता तो निमा आंजन, दक्षिण उमंगा, घोड़ा डिहरी पंचायत के हजारों एकड़ असिंचित भूमि में सिंचाई की व्यवस्था हो जाती. उत्तर कोयल नहर में पानी दिलाने के नाम पर व अधूरे कार्य को पूरा कराने के नाम पर नेताओं की खूब राजनीति हुई.लेकिन समस्या जस की तस बनी है. इस चुनाव में उतत्तर कोयल नहर फैक्टर बहुत हद तक प्रभाव डालेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










