घर-घर मतदाता सूची नहीं पहुंचने पर होगी कार्रवाई : डीएम

Published at :10 Oct 2015 7:01 PM (IST)
विज्ञापन
घर-घर मतदाता सूची नहीं पहुंचने पर होगी कार्रवाई : डीएम

घर-घर मतदाता सूची नहीं पहुंचने पर होगी कार्रवाई : डीएम शांतिपूर्ण चुनाव को लेकर डीएम ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक (फोटो नंबर-22) कैप्शन- डीएम कंवल तनुज (लीड) औरंगाबाद (नगर) 16 अक्तूबर को जिले के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर जिलाधिकारी कंवल तनुज शत प्रतिशत मतदान कराने को […]

विज्ञापन

घर-घर मतदाता सूची नहीं पहुंचने पर होगी कार्रवाई : डीएम शांतिपूर्ण चुनाव को लेकर डीएम ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक (फोटो नंबर-22) कैप्शन- डीएम कंवल तनुज (लीड) औरंगाबाद (नगर) 16 अक्तूबर को जिले के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर जिलाधिकारी कंवल तनुज शत प्रतिशत मतदान कराने को लेकर कृत संकल्पित हैं. इसी उद्देश्य को लेकर घर-घर जाकर बीएलओ को मतदाता सूची की परची वितरण करने का आदेश दिया था. इसका डेटलाइन 10 अक्तूबर को ही समाप्त हो गया. बावजूद जिलाधिकारी ने एक दिन का समय बढ़ाया है. जिलाधिकारी के हवाले से जानकारी देते हुए डीपीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि इस अभियान में जो भी बीएलओ लापरवाही बरतेंगे उन्हें कार्य में लापरवाही मानते हुए चुनाव कार्य में बाधा उत्पन्न करने व कार्य में रुचि नहीं लेने से संबंधित विधि संवत कार्रवाई की जायेगी. बीएलओ द्वारा कौन गांवों के कौन-कौन घरों में मतदाता परची का वितरण किया गया है. इसका सत्यापन करने के लिए 80 आंगनबाड़ी पर्यवेक्षिका व जिले के सभी 11 परियोजनाओं के बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को लगाया गया है. शनिवार को इनलोगों ने चार सौ गांवों का भ्रमण किया. इसका रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौपेंगे. जो बीएलओ घर-घर जाकर मतदाता परची का वितरण शत प्रतिशत नहीं किये होंगे, उनके विरुद्ध चुनाव कार्य में लापरवाही मानते हुए कार्रवाई की जायेगी. यहीं नहीं संबंधित थाने में प्राथमिकी भी दर्ज करायी जायेगी. शुक्रवार की रात जिलाधिकारी कंवल तनुज ने सभी छह विधानसभा क्षेत्रों के चुनाव पर्यवेक्षकों व अधिकारियो के साथ इस बिंदू पर समीक्षात्मक बैठक की है. जिलाधिकारी ने बताया कि हर हाल में जिले में स्वच्छ, निष्पक्ष व भयमुक्त चुनाव कराया जायेगा. इसमें किसी तरह की कोई लापरवाही बरदाश्त नहीं की जायेगी. चाहे कर्मचारी हो या फिर पदाधिकारी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन