मतदाताओं को जागरूक करने पर बल

मतदाताओं को जागरूक करने पर बल औरंगाबाद (नगर) पेंशनर समाज के सदस्यों ने शनिवार को शहर के क्लब रोड स्थित महासंघ भवन में एक बैठक आयोजित की. इसकी अध्यक्षता ललन प्रसाद ने की. इस दौरान पेंशनरो ने पेंशन संबंधि समस्याओं पर विचार-विमर्श किया. साथ ही 16 अक्तूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में वोट का […]
मतदाताओं को जागरूक करने पर बल औरंगाबाद (नगर) पेंशनर समाज के सदस्यों ने शनिवार को शहर के क्लब रोड स्थित महासंघ भवन में एक बैठक आयोजित की. इसकी अध्यक्षता ललन प्रसाद ने की. इस दौरान पेंशनरो ने पेंशन संबंधि समस्याओं पर विचार-विमर्श किया. साथ ही 16 अक्तूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में वोट का प्रतिशत बढ़ाने के लिए आस-पास के मुहल्लों में लोगों को मत के प्रति जागरूक करने की बात कही. पेंशनरो ने कहा कि जो सदस्य जिस मुहल्ले में रहते हैं वे अपने पड़ोसी को वोट देने जाने के लिए प्रेरित करेंगे. यही नहीं लोगों को स्वच्छ छवि, ईमानदारी व समाजिक कार्य में रुचि रखने वाले उम्मीदवार को चुनने पर बल दिया जायेगा. इस मौके पर भोला शर्मा, रामनरेश मिश्र, सुरेंद्र कुमार पांडेय, अहमद कादरी, शिवदत यादव, सीताराम यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










