बदलते मौसम में लोग बेहाल

Published at :10 Oct 2015 6:46 PM (IST)
विज्ञापन
बदलते मौसम में लोग बेहाल

बदलते मौसम में लोग बेहाल सदर अस्पताल में बढ़ी मरीजों की भीड़ औरंगाबाद (नगर)एक तरफ बारिश नहीं होने से किसान चिंतित हैं, तो दूसरी ओर इस मौसम की चपेट में आकर लोग बीमार पड़ रहे हैं. सदर अस्पताल में मरीजों की संख्या में काफी इजाफा हो रहा है. वहीं बारिश के लिए किसान तरस रहे […]

विज्ञापन

बदलते मौसम में लोग बेहाल सदर अस्पताल में बढ़ी मरीजों की भीड़ औरंगाबाद (नगर)एक तरफ बारिश नहीं होने से किसान चिंतित हैं, तो दूसरी ओर इस मौसम की चपेट में आकर लोग बीमार पड़ रहे हैं. सदर अस्पताल में मरीजों की संख्या में काफी इजाफा हो रहा है. वहीं बारिश के लिए किसान तरस रहे हैं. लगातार निकल रही चिलचिलाती धूप से किसानों को चिंता सताने लगी है. धान की फसल से बाली निकल का समय है. किसानों का इंतजार था कि हथिया नक्षत्र में बारिश होगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. इधर, सदर अस्पताल में प्रतिदिन एक हजार से अधिक मरीज इलाज कराने के लिए पहुंच रहे हैं. सदर अस्पताल के चिकित्सकों का कहना है कि बदल रहे मौसम से लोगों को बचना होगा. थोड़ी सी लापरवाही के कारण लोग बीमारी की चपेट में आ जाते हैं. डॉक्टर ने बताया कि लोगों को समय पर ताजा भोजन के साथ साफ-सफाई पर ध्यान देना होगा तभी बीमारी से बचा जा सकता है. इस बदलते मौसम में खासकर बच्चों पर भी ध्यान देना होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन