अनुग्रह कन्या स्कूल में मैट्रिक का रजस्टिेशन 27 तक

Published at :10 Oct 2015 6:46 PM (IST)
विज्ञापन
अनुग्रह कन्या स्कूल में मैट्रिक का रजस्टिेशन 27 तक

अनुग्रह कन्या स्कूल में मैट्रिक का रजिस्टेशन 27 तक सभी सेक्शन के लिए बनाये गये काउंटर (फोटो नंबर-21)कैप्शन- अनुग्रह कन्या इंटर विद्यालय में रजिस्ट्रेशन कराने में जुटी छात्राएं औरंगाबाद (नगर)विधानसभा चुनाव को लेकर जिले के अधिकतर विद्यालयों में चुनावी कार्य के लिए जिला प्रशासन द्वारा अधिकृत कर लिया गया है. इससे छात्र-छात्राओं का पठन-पाठन के […]

विज्ञापन

अनुग्रह कन्या स्कूल में मैट्रिक का रजिस्टेशन 27 तक सभी सेक्शन के लिए बनाये गये काउंटर (फोटो नंबर-21)कैप्शन- अनुग्रह कन्या इंटर विद्यालय में रजिस्ट्रेशन कराने में जुटी छात्राएं औरंगाबाद (नगर)विधानसभा चुनाव को लेकर जिले के अधिकतर विद्यालयों में चुनावी कार्य के लिए जिला प्रशासन द्वारा अधिकृत कर लिया गया है. इससे छात्र-छात्राओं का पठन-पाठन के साथ-साथ मैट्रिक, इंटर में हो रहे रजिस्ट्रेशन में बाधा आ रही है. हालांकि, शहर के अनुग्रह कन्या इंटर विद्यालय में ऐसा नहीं है. यहां प्रति दिन मैट्रिक व इंटर के छात्राओं का रजिस्ट्रेशन हो रहा है. जानकारी के अभाव में अधिकतर छात्राएं विद्यालय नहीं पहुंच पा रही हैं. प्राचार्य दशमी राम ने बताया कि चुनाव कार्य को लेकर प्रबंधन को दो दिन परेशानी होगी. लेकिन छात्राओं का कार्य में बाधा नहीं होने दिया जा है. छात्राओं का रजिस्ट्रेशन निर्धारित तिथि तक सुबह साढ़े नौ बजे से चार बजे तक होगा. छात्राओं को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो इसके लिए ए से जे सेक्शन के सभी छात्राओं के लिए अलग-अलग काउंटर बनाया गया है. छात्राएं जिस तरह से क्लास रूम में पढ़ाई करती थी उसी तरह से कमरों में बैठा कर बारी-बारी से रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरवाया जा रहा है. उन्होंने बताया कि मैट्रिक की छात्राओं का रजिस्ट्रेशन बिना विलंब शुल्क के साथ 27 अक्तूबर तक व इंटर की छात्राओं का 12 अक्तूबर तक ही जमा लिया जायेगा. प्राचार्य ने बताया कि मैट्रिक में 1158 व इंटर में 216 छात्राएं यहां है, जिन्हें रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरना अनिवार्य है, नहीं तो फॉर्म भरने में परेशानी होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन