नुक्कड़ नाटक से मतदान के लिए किया जागरूक

नुक्कड़ नाटक से मतदान के लिए किया जागरूक (फोटो नंबर -20) परिचय- नाटक दिखाते कलाकार नवीनगर (औरंगाबाद)स्वीप कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रखंड के कई गांवों में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया और लोगों को एक वोट के मत के बारे में समझाया गया. कलाकारों ने प्रखंड के महथू, रघुनाथगंज, मैगरा, सिमरी, […]
नुक्कड़ नाटक से मतदान के लिए किया जागरूक (फोटो नंबर -20) परिचय- नाटक दिखाते कलाकार नवीनगर (औरंगाबाद)स्वीप कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रखंड के कई गांवों में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया और लोगों को एक वोट के मत के बारे में समझाया गया. कलाकारों ने प्रखंड के महथू, रघुनाथगंज, मैगरा, सिमरी, नवीनगर रोड, पिपरा, कोसडीहरा, सिंहपुर आदि जगहों पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदाताओं के बीच जागरूकता अभियान चलाते हुए सभी को वोट देने की अपील की गयी. इस अवसर पर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सरोज हंसदा, महिला पर्यवेक्षिका गुड़िया कुमारी, गायत्री कुमारी, गीता कुमारी, तरन्नुम परवीन मौजूद थी. इसके अलावे कलाकारों की टीम में राजेश्वर कवि, संतोष यादव, अरविंद कुमार, विजय कुमार, डब्ल्यू कुमार, वीरु, रेखा, प्रभा शामिल थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










