उत्तर कोयल नहर में पानी छोड़ने पर किसानों ने जताया आक्रोश

Published at :10 Oct 2015 6:46 PM (IST)
विज्ञापन
उत्तर कोयल नहर में पानी छोड़ने पर किसानों ने जताया आक्रोश

उत्तर कोयल नहर में पानी छोड़ने पर किसानों ने जताया आक्रोश दर्जन भर गांवों के किसानों ने दिया धरना कहा, अविलंब पानी नहीं छोड़ा गया, तो करेंगे रेल व सड़क मार्ग जाम (फोटो नंबर-19) परिचय- सिंचाई कालोनी में धरना पर बैठे किसान नवीनगर (औरंगाबाद)नवीनगर रोड स्टेशन के समीप स्थित सिंचाई कॉलोनी में दर्जनों गांव के […]

विज्ञापन

उत्तर कोयल नहर में पानी छोड़ने पर किसानों ने जताया आक्रोश दर्जन भर गांवों के किसानों ने दिया धरना कहा, अविलंब पानी नहीं छोड़ा गया, तो करेंगे रेल व सड़क मार्ग जाम (फोटो नंबर-19) परिचय- सिंचाई कालोनी में धरना पर बैठे किसान नवीनगर (औरंगाबाद)नवीनगर रोड स्टेशन के समीप स्थित सिंचाई कॉलोनी में दर्जनों गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने उत्तर कोयल नहर में पानी छोड़ने के लिए धरना दिया. किसानों का कहना था कि उत्तर कोयल नहर में पानी नहीं आने के चलते प्रखंड क्षेत्र के किसानों को काफी परेशानी हो रही है. खेत में लगी खरीफ फसल सूख रही है. जबकि उत्तर कोयल बराज (मोहम्मदगंज) में पर्याप्त मात्रा पानी उपलब्ध है. यदि इस ओर जरा सा भी ध्यान दिया जाता और किसानों को पटवन हेतु पानी उपलब्ध करा दिया जाता तो फसल नहीं मरती. उग्र हो सभी किसान को आज एकत्रित होकर अपना आक्रोश जताया. कहा कि हम सभी किसान भूखे मरने के कगार पर पहुंच गये हैं. खेतों में लगी फसल एक पटवन के कारण समाप्त हो रही है और सिंचाई विभाग के कर्मचारी से लेकर अधिकारी तक कान में तेल डाल सोये हुए हैं. सुनील कुमार सिंह, राकेश सिंह, नागेंद्र कुमार सिंह, राम प्रवेश शर्मा, अनिरुद्ध सिंह, नागेंद्र यादव, दिलीप सिंह, विजय राम, रंजीत सिंह, बबन सिंह, बच्चन सिंह, विश्वनाथ सिंह समेत सैकड़ों की संख्या शामिल किसानों ने कहा कि यदि हम लोगों को सिंचाई के लिए अविलंब पानी की व्यवस्था नहीं की जाती है, तो वोट का बहिष्कार करने से लेकर रेल व सड़क जाम करने के अलावे आत्महत्या करने जैसी स्थिति से जूझ रहे हैं. विभाग अधिकारी और कर्मचारी से पूछने पर सीधे तौर पर यह जवाब दिया जाता है, कहते हैं हम सबों को चुनाव ड्यूटी दे दिया गया है. किसानों ने फसल को बचाने के लिए जिलाधिकारी से सिंचाई की व्यवस्था करने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन