मेघपुर प्लस टू स्कूल में शक्षिकों की कमी

मेघपुर प्लस टू स्कूल में शिक्षकों की कमी (कैंपस पेज के लिये) ओबरा (औरंगाबाद) प्रखंड के मेघपुर प्लस टू विद्यालय में शिक्षकों की घोर कमी है. इसके कारण छात्रों का पठन-पाठन बाधित रह रहा है. पर्याप्त मात्रा में शिक्षकों की पदस्थापना नहीं होने कारण विषयवार पढ़ाई नहीं हो रही है. सुदूर इलाके के छात्र-छात्राएं तो […]
मेघपुर प्लस टू स्कूल में शिक्षकों की कमी (कैंपस पेज के लिये) ओबरा (औरंगाबाद) प्रखंड के मेघपुर प्लस टू विद्यालय में शिक्षकों की घोर कमी है. इसके कारण छात्रों का पठन-पाठन बाधित रह रहा है. पर्याप्त मात्रा में शिक्षकों की पदस्थापना नहीं होने कारण विषयवार पढ़ाई नहीं हो रही है. सुदूर इलाके के छात्र-छात्राएं तो प्रतिदिन विद्यालय आते है, लेकिन उन्हें विषयवार पढ़ाई नहीं होती है. छात्रा रीना कुमारी, रिंकी कुमारी, सुमन कुमारी, अनिता कुमारी, छात्र प्रवीण कुमार, सुनील कुमार, रंजन ने बताया कि विद्यालय में शिक्षक की कमी होने के कारण कठिनाइयां उत्पन्न हो रही है. इस मामले में शिक्षा विभाग के पदाधिकारी द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है. प्रधानाध्यापक अनिल कुमार मंडल ने बताया कि उच्च विद्यालय के योग्य शिक्षकों द्वारा पठन-पाठन कराया जाता है. शिक्षकों की पदस्थापना के लिए संबंधित विभाग के पदाधिकारी को पत्र भेजा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










