मरही धाम में नवरात्र की तैयारी जोरों पर

मरही धाम में नवरात्र की तैयारी जोरों पर हसपुरा (औरंगाबाद)गोह प्रखंड के भुरकुंडा गांव के समीप मरहीधाम में मां सिंहवाहिनी की मंदिर में नवरात्र को लेकर भक्तों की भीड़ जुटने लगी है. मरहीधाम के नाम से प्रसिद्ध मंदिर में नवरात्र को लेकर 10 दिनों तक पूजा-अर्चना की जाती है. पंडित आचार्य लाल मोहन शास्त्री ने […]
मरही धाम में नवरात्र की तैयारी जोरों पर हसपुरा (औरंगाबाद)गोह प्रखंड के भुरकुंडा गांव के समीप मरहीधाम में मां सिंहवाहिनी की मंदिर में नवरात्र को लेकर भक्तों की भीड़ जुटने लगी है. मरहीधाम के नाम से प्रसिद्ध मंदिर में नवरात्र को लेकर 10 दिनों तक पूजा-अर्चना की जाती है. पंडित आचार्य लाल मोहन शास्त्री ने बताया कि 13 से 21 अक्तूबर तक नवरात्र को देखते हुए मंदिर परिसर की गर्भ स्थल को पक्कीकरण किया जा रहा है. शास्त्री ने कहा कि इस बार मां दुर्गा घोड़े पर सवार होकर आ रही है और डोली से जायेगी. मरही धाम मगध की धरती पर आस्था व विश्वास का तीर्थ स्थल है. नवरात्र की तैयारी जोरों पर चल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










