चौराही हाइस्कूल में प्रयोगशाला नहीं

Published at :10 Oct 2015 6:46 PM (IST)
विज्ञापन
चौराही हाइस्कूल में प्रयोगशाला नहीं

चौराही हाइस्कूल में प्रयोगशाला नहीं हसपुरा (औरंगाबाद) प्रखंड के उत्क्रमित हाइस्कूल चौराही में प्रयोगशाला, पुस्तकालय नहीं रहने से नौंवी व 10वीं के छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीण धनंजय कुमार उर्फ मुन्ना, अंजनी सिंह ने बताया कि मध्य विद्यालय से हाइस्कूल तो बना दिया गया. लेकिन विद्यालय में पूरी तरह मैट्रिक […]

विज्ञापन

चौराही हाइस्कूल में प्रयोगशाला नहीं हसपुरा (औरंगाबाद) प्रखंड के उत्क्रमित हाइस्कूल चौराही में प्रयोगशाला, पुस्तकालय नहीं रहने से नौंवी व 10वीं के छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीण धनंजय कुमार उर्फ मुन्ना, अंजनी सिंह ने बताया कि मध्य विद्यालय से हाइस्कूल तो बना दिया गया. लेकिन विद्यालय में पूरी तरह मैट्रिक स्तर के छात्रों को पढ़ने के लिए संसाधन की व्यवस्था नहीं है, यहां तक की सभी विषय के शिक्षक भी बहाल नहीं है. इससे छात्र-छात्राओं को सभी विषय के कोर्स भी पढ़ाई भी पूरी नहीं होती है. छात्र-छात्राओं चंचला, रंभा, निर्मला, प्रीति, सोनम, विकास, रणधीर, कृष्णा, आकाश ने बताया कि किताबी ज्ञान तो पढ़ कर हासिल कर लेते हैं, पर प्रयोगशाला नहीं रहने से साइंस विषय में प्रायोगिक जानकारी नहीं मिल पाती है. इससे प्रायोगिक परीक्षा में परेशानी होती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन