मुखिया के पिता का अब तक पता नहीं लगा सकी पुलिस

Published at :10 Oct 2015 6:46 PM (IST)
विज्ञापन
मुखिया के पिता का अब तक पता नहीं लगा सकी पुलिस

मुखिया के पिता का अब तक पता नहीं लगा सकी पुलिस हसपुरा (औरंगाबाद)प्रखंड की सोनहथू पंचायत मुखिया सोनम देवी के पिता महेश प्रसाद सिंह 21 जून से लापता हैं. इसे लेकर मुखिया सोनम देवी काफी परेशान है. इस संबंध में सोनम देवी पहले हसपुरा थाने में लापता होने का सनहा 25 जून को दर्ज करायी […]

विज्ञापन

मुखिया के पिता का अब तक पता नहीं लगा सकी पुलिस हसपुरा (औरंगाबाद)प्रखंड की सोनहथू पंचायत मुखिया सोनम देवी के पिता महेश प्रसाद सिंह 21 जून से लापता हैं. इसे लेकर मुखिया सोनम देवी काफी परेशान है. इस संबंध में सोनम देवी पहले हसपुरा थाने में लापता होने का सनहा 25 जून को दर्ज करायी थी. जब हसपुरा पुलिस ने लगभग ढ़ाई महीना में भी लापता होने की जानकारी पता नहीं लगा सकी, तो मुखिया ने पुन: पांच सितंबर को लिखित आवेदन देकर षडयंत्र के तहत अगवा करने का मामला हसपुरा थाना में दर्ज करवाया. दिये गये आवेदन में सोनम देवी ने कहा है कि मुझे संदेह है कि मेरे पति के हत्यारा द्वारा मेरे पिता को अगवा कर लिया गया है. बावजूद अब तक पुलिस द्वारा लापता होने या अगवा करने का पता नहीं लगा सकी. गौरतलब है कि धमनी गांव के महेश प्रसाद सिंह प्रतिदिन की तरह पचरूखिया बाजार के लिए 21 जून 2015 को दोपहर में निकले थे. जो अब तक न धमनी लौटे न ही अपने स्थायी घर करपी थाना क्षेत्र के झिकटिया गांव, न ही पुलिस पता लगा सकी. क्षेत्र में कई तरह की चर्चा हो रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन