मतदाता परची वितरण में हो रही परेशानी

मतदाता परची वितरण में हो रही परेशानी दाउदनगर (औरंगाबाद)विधानसभा चुनाव के लिए मतदाता परची वितरण में काफी परेशानी हो रही है. कन्या मध्य विद्यालय के बूथ नंबर -9 के बीएलओ रामचंद्र सिंह ने बताया कि दर्जनों घरों में ताला बंद होने के कारण मतदाता पत्र वितरित करना संभव नहीं हो पा रहा है. पूछने पर […]
मतदाता परची वितरण में हो रही परेशानी दाउदनगर (औरंगाबाद)विधानसभा चुनाव के लिए मतदाता परची वितरण में काफी परेशानी हो रही है. कन्या मध्य विद्यालय के बूथ नंबर -9 के बीएलओ रामचंद्र सिंह ने बताया कि दर्जनों घरों में ताला बंद होने के कारण मतदाता पत्र वितरित करना संभव नहीं हो पा रहा है. पूछने पर पता चलता है कि ये लोग काम करने के लिए दूसरे राज्यों में चले गये हैं. इसके अलावे एक परेशानी और है कि एक ही परिवार के लोगों का नाम अलग-अलग बूथों पर दर्ज है. कई मतदाता परची में फोटो भी साथ नहीं है, जिससे वितरण में परेशानी हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










