सड़क की जर्जरता से परेशान है छात्र-छात्राएं व ग्रामीण

Published at :10 Oct 2015 1:54 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क की जर्जरता से  परेशान है छात्र-छात्राएं व ग्रामीण

सड़क की जर्जरता से परेशान है छात्र-छात्राएं व ग्रामीण हसपुरा(औरंगाबाद): प्रखंड के बड़ोखर गांव होते हुए मलहारा जाने वाली सड़क जर्जरता का शिकार है.ग्रामीण बताते है कि हसपुरा- देवहारा पथ में जैतपुर गांव के समीप से बड़ोखर, वनबिगहा, मलहारा ,जखौरा होते हुए देवकुंड सड़क जाती है.सड़क पूरी तरह जर्जरता का शिकार है.बताया जाता है कि […]

विज्ञापन

सड़क की जर्जरता से परेशान है छात्र-छात्राएं व ग्रामीण हसपुरा(औरंगाबाद): प्रखंड के बड़ोखर गांव होते हुए मलहारा जाने वाली सड़क जर्जरता का शिकार है.ग्रामीण बताते है कि हसपुरा- देवहारा पथ में जैतपुर गांव के समीप से बड़ोखर, वनबिगहा, मलहारा ,जखौरा होते हुए देवकुंड सड़क जाती है.सड़क पूरी तरह जर्जरता का शिकार है.बताया जाता है कि इस सड़क से प्रतिदिन दर्जनों ऑटो समेत छोटी गाडि़यां चलती है. सड़क की जर्जरता से सबसे ज्यादा परेशानी विद्यालय आने- जाने में छात्र-छात्राओं को होती है.मलहारा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि राजेंद्र सिंह बताते है कि इस सड़क से सबसे अधिक परेशानी जैतपुर मोड़ के समीप होता है. मोड़ के समीप बड़े -बड़े गडढे उभर गये है.जिससे छोटी वाहन तो क्या पैदल चलना भी मुश्किल है.बताया जाता है कि जैतपुर मोड़ से लगभग 500 मीटर जर्जर सड़क को मरम्मत मनरेगा से कराने के लिये मुखिया कुंती देवी ने ग्राम सभा में योजना का प्रस्ताव रखा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन