11 को अंबा में हुंकार भरेंगे कई नेता

11 को अंबा में हुंकार भरेंगे कई नेता कुटुंबा (औरंगाबाद)अपने -अपने दल के प्रचार के लिए 11 अक्तूबर को कई दिग्गज चुनाव सभा में हुंकार भरेंगे. महागंठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी राजेश राम के प्रचार में सीएम नीतीश कुमार आयेंगे. वे अंबा थाना क्षेत्र के बभंडी खेल मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. इसकी जानकारी […]
11 को अंबा में हुंकार भरेंगे कई नेता कुटुंबा (औरंगाबाद)अपने -अपने दल के प्रचार के लिए 11 अक्तूबर को कई दिग्गज चुनाव सभा में हुंकार भरेंगे. महागंठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी राजेश राम के प्रचार में सीएम नीतीश कुमार आयेंगे. वे अंबा थाना क्षेत्र के बभंडी खेल मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. इसकी जानकारी जदयू अध्यक्ष ओंकार नाथ सिंह व राजद अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने दी. इधर, एनडीए गंठबंधन के हम प्रत्याशी संतोष कुमार सुमन के प्रचार में केंद्रीय मंत्री लोजपा अध्यक्ष राम विलास पासवान, केंद्रीय राज्य मंत्री रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, पूर्व सीएम जीतन राम मांझी व अभिनेता पवन सिंह चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. लोजपा अध्यक्ष रामानुज सिंह, हम के प्रखंड अध्यक्ष विजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि कुटुंबा हाइस्कूल के मैदान में चुनावी सभा होगी. अंबा में आज आयेंगे प्रकाश जावेडकर हम प्रत्याशी संतोष कुमार सुमन के प्रचार में शनिवार को वन एवं पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावेडकर आयेंगे.उनके साथ स्थानीय सांसद सुशील कुमार सिंह व कई अन्य नेता भी होंगे. इस आशय की जानकारी हम के राष्ट्रीय सचिव कमलेश सिंह ने दी.उन्होंने बताया कि मंत्री हरिहरगंज में हेलीकॉप्टर लैंड कर सड़क मार्ग से अंबा आयेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










