घर-घर पहुंचाएं मतदाता परची : डीएम

घर-घर पहुंचाएं मतदाता परची : डीएम औरंगाबाद (नगर) शुक्रवार को जिलाधिकारी कंवल तनुज ने मतदाता परची वितरण की समीक्षा की. इस दौरान पाया कि अब तक 50 से 60 प्रतिशत ही लोगों के बीच मतदाता परची का वितरण बीएलओ द्वारा किया गया है. इस पर डीएम ने नाराजगी जाहिर की. सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को […]
घर-घर पहुंचाएं मतदाता परची : डीएम औरंगाबाद (नगर) शुक्रवार को जिलाधिकारी कंवल तनुज ने मतदाता परची वितरण की समीक्षा की. इस दौरान पाया कि अब तक 50 से 60 प्रतिशत ही लोगों के बीच मतदाता परची का वितरण बीएलओ द्वारा किया गया है. इस पर डीएम ने नाराजगी जाहिर की. सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि 10 अक्तूबर तक शत-प्रतिशत मतदाता परची का वितरण करने का निर्देेश दिया गया था, बावजूद वितरण नहीं किया गया, यह घोर लापरवाही है. हर हाल में शत प्रतिशत लोगों को मतदाता परची घर-घर जाकर बीएलओ पहुचाना सुनिश्चित करें अन्यथा चुनाव कार्य में बाधा उत्पन करने से संबंधित कानूनी कार्रवाई की जायेगी. डीएम ने लापरवाह बीएलओ को चिह्नित कर अविलंब सूची भेजने का निर्देश दिया. कहा कि चुनाव में किसी प्रकार की कोई लापरवाही बरदाश्त नहीं की जायेगी. चाहे जो भी हो. लापरवाह पदाधिकारियों व कर्मचारियों पर कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










