उत्तर कोयल का पानी खेतों में पहुंचाना मेरा सपना: सुशील

Published at :09 Oct 2015 10:25 PM (IST)
विज्ञापन
उत्तर कोयल का पानी खेतों में पहुंचाना  मेरा सपना: सुशील

उत्तर कोयल का पानी खेतों में पहुंचाना मेरा सपना: सुशील औरंगाबाद : कार्यालयप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा की देखरेख कर रहे औरंगाबाद के भाजपा सांसद सुशील कुमार सिंह भी मंच से धारा प्रवाह बोले. सांसद ने कहा कि उत्तर कोयल नहर का पानी किसानों के खेतों में पहुंचाना और औरंगाबाद से पटना की दूरी को […]

विज्ञापन

उत्तर कोयल का पानी खेतों में पहुंचाना मेरा सपना: सुशील

औरंगाबाद : कार्यालयप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा की देखरेख कर रहे औरंगाबाद के भाजपा सांसद सुशील कुमार सिंह भी मंच से धारा प्रवाह बोले. सांसद ने कहा कि उत्तर कोयल नहर का पानी किसानों के खेतों में पहुंचाना और औरंगाबाद से पटना की दूरी को दो घंटे में तय कराना यह मेरा सपना है और यह सपना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद से इनके कृपा से,इनके सहयोग से जरूर पूरा होगा. सांसद ने कहा कि हमने लोकसभा चुनाव में उत्तर कोयल नहर को मुद्दा बनाया था.

मेरा प्रयास था कि यह बड़ा मंच का मुद्दा बने. लोकसभा चुनाव में मोदी जी गया की सभा में उत्तर कोयल का मुत्दा उठाया था. यह हमारे लिए एक संजीवनी की तरह थी. मोदी जी द्वारा उठाये गये मुद्दे को हमने सदन में उठाना शुरू किया. प्रधानमंत्री ने इस पर गंभीरता दिखायी. वन एवं पर्यावरण मंत्रालय ने खुल कर सहयोग करना शुरू कर दिया. इसका परिणाम हुआ कि केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावडेकर द्वारा कुटुकु डैम का निरीक्षण किया गया.

अब डैम में फाटक लगने की जो भी बाधा थी,वो दूर होनेवाली है और शीघ्र ही लाखों एकड़ बंजर भूमि सिंचित होंगे. यह सपना अब पूरा होने वाला है. हमने दूसरा सपना देखा है औरंगाबाद के लोगों को पटना की दूरी को दो घंटे में तय कराने के लिए. यानी कि औरंगाबाद से पटना जानेवाली एनएच-98 को फोरलेन सड़क का निर्माण कराना. इस काम को हम चुनौती के रूप में स्वीकार कर चुके हैं और मैं वादा करता हूं कि औरंगाबाद से पटना जाने वाली यह सड़क फोर लेन बनेगी.

सांसद ने कहा कि इससे केवल औरंगाबाद के ही लोग नहीं बल्कि झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश के यात्रा करनेवाले लोग भी लाभान्वित होंगे. हड़ियाही नहर भी मेरे लिए चुनौती सांसद ने अपने संबोधन में हड़ियाही नहर का जिक्र करते हुए कहा कि औरंगाबाद के किसानों की चिंता हमारी चिंता है. हड़ियाही नहर परियोजना हमारे विकास के एजेंडा में शामिल है. यह परियोजना को मैं पूरा करा कर उसका पानी किसानों के खेत तक पहुंचाऊंगा.

यह भी मेरे लिए एक चुनौती है.खूब बजती रहीं तालियां भाजपा सांसद सुशील कुमार सिंह ने उपस्थित भीड़ से खूब तालियां बटोरी. वैसे तो सांसद इस मंच पर तीन घंटे तक डटे रहे. प्रधानमंत्री के आने के ढ़ाई घंटा पहले मंंच पर आ पहुंचे थे. आते ही संचालन का काम संभाल लिया था. मंच पर बैठे नेताओं को बोलने के लिए ये आमंत्रित कर रहे थे और प्रत्येक नेता को बोलने के पहले या बोलने के बाद जनता को कुछ न कुछ संदेश देने का प्रयास कर रहे थे.

और जब भी ये बोलते थे, पूरी भीड़ तालियां बजाकर इनका स्वागत करता था.सभी प्रत्याशी प्रधानमंत्री के साथ हुए खड़ेप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधन के अंत में विधानसभा के सभी प्रत्याशियों को बुलाया और अपने साथ खड़े होकर भीड़ को अभिवादन किया और फिर कहा ये सभी आपके प्रत्याशी हैं और इन्हें विधानसभा भेज कर एनडीए की सरकार आपको बनानी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन