सूबे के भवष्यि को बदलनेवाला है यह चुनाव: सीपी ठाकुर

Published at :09 Oct 2015 10:25 PM (IST)
विज्ञापन
सूबे के भवष्यि को बदलनेवाला है यह चुनाव: सीपी ठाकुर

सूबे के भविष्य को बदलनेवाला है यह चुनाव: औरंगाबाद : कार्यालयप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा मंच से संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री डाॅ सीपी ठाकुर ने कहा कि मैं जयप्रकाश नारायण के आंदोलन से बिहार की स्थिति को बदलने का इंतजार कर रहा हूं. लेकिन मेरा इंतजार अभी तक पूरा नहीं हो सका. इसके […]

विज्ञापन

सूबे के भविष्य को बदलनेवाला है यह चुनाव:

औरंगाबाद : कार्यालयप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा मंच से संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री डाॅ सीपी ठाकुर ने कहा कि मैं जयप्रकाश नारायण के आंदोलन से बिहार की स्थिति को बदलने का इंतजार कर रहा हूं.

लेकिन मेरा इंतजार अभी तक पूरा नहीं हो सका. इसके पीछे मात्र दो कारण हैं नीतीश कुमार व लालू प्रसाद जैसे नेताओं को सत्ता से चिपके रहना. ये दोनों ऐसे नेता हैं जिन्हें बिहार की चिंता नहीं है, केवल अपनी चिंता में डूबे रहे. लालू के शासनकाल में यह बिहार जंगलराज बन चुका था. लोगों का जीना मुश्किल हो गया था.

काफी संघर्ष के बाद जंगलराज का समापन हुआ, तो नीतीश का शासन आ गया. भाजपा ने किसी तरह इनके शासन को झेला. इसके बावजूद नीतीश का अहंकार इतना बढ़ गया कि लालू प्रसाद जैसे लोग से गले मिल कर कांग्रेस के गोद में जा बैठे. अब एक बार फिर सूबे में जंगलराज कायम हो गया है. यह चुनाव बिहार के भविष्य को बदलने वाला है.

आप इस चुनाव में बिहार के विकास के लिए लालू-नीतीश के शासन को बदलने के लिए संकल्प लें और एनडीए प्रत्याशी को वोट दें.बिहार में काम करनेवाली सरकार चाहिए : अरुण कुमारजहानाबाद के सांसद अरुण कुमार ने कहा कि बिहार में वैसी सरकार चाहिए जो यहां की जनता के बारे में सोचे. यहां के नवजवानों के बारे में सोचे,किसानों के बारे में सोचे.

वर्तमान सरकार बिहार को गर्त में ढकेलने वाली है. ऐसी सरकार को आप उखाड़ कर फेंके.’सत्ता परिवर्तन करने का संकल्प लें’भाजपा वरिष्ठ नेता व नवीनगर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे भाजपा प्रत्याशी गोपाल नारायण सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार में विधानसभा का चुनाव केवल इसलिए नहीं हो रहा है कि यहां की गदी पर कौन शासन करे, बल्कि यह चुनाव सत्ता परिवर्तन करने के लिए है. बिहार को विकास के रास्ते पर ले जाने के लिए है.

आप संकल्प लें बिहार में एक स्थायी सरकार बने. उन्होंने कहा कि मैं पिछले काफी दिनों से भारतीय जनता पार्टी के सिपाही के रूप में अपना जिम्मेवारी को निभाता रहा हूं. हमने कई राजनीतिक उतार-चढ़ाव भी देखा है, लेकिन इस तरह जंगलराज नहीं देखा. सत्ता में नंगा नाच होते नहीं देखा. सत्ता के लिए नैतिकता को बली चढ़ाते नहीं देखा. ये लोग स्वार्थ के लिए महागंठबंधन बना कर चुनाव लड़ रहे हैं.

इनकी मंशा को आप चकनाचूर कर दें और एनडीए के जितने भी प्रत्याशी हैं उनको बहुमूल्य मत देकर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने का काम करें.’युवाओं में ताकत है बदल दीजिए सरकार’ रफीगंज विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे लोक जनशक्ति पार्टी के प्रत्याशी प्रमोद कुमार सिंह ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी की ताकत जग चुकी है.

इसमें जान आ गयी है. सरकार बदलने के लिए युवा उठ खड़े हुए हैं.अब नीतीश व लालू की गंठजोड़ की सरकार की उलटी गिनती शुरू हो गयी है. केवल मतदान की औपचारिकताएं पूरी होनी है. श्री सिंह जब संबोधन कर रहे थे तो भीड़ से लगातार तालियां बज रही थी.

इसे देख कर प्रमोद सिंह व उत्साहित हो गये और उन्होंने कहा कि आप देश के भविष्य हो, आपने अपनी ताकत का प्रदर्शन लोकसभा चुनाव में किया है. इस बार विधानसभा चुनाव में भी आप अपनी ताकत के बल पर, अपने सोच के बल पर निरंकुश सरकार को उखाड़ फेंकिये और विकास करनेवाली सरकार चुनिये.

‘एनडीए को मिलेगी बड़ी जीत’मंच से बोलते हुए गोह विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी मनोज शर्मा ने कहा कि इस चुनाव में एनडीए गंठबंधन को बड़ी कामयाबी मिलने जा रही है. औरंगाबाद जिले की सभी छह विधानसभा सीटों पर एनडीए प्रत्याशी की जीत हो ही है.

उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आप ने बिहार के भविष्य को संवारने का संकल्प लिया है. आप सत्ता परिवर्तन का संकल्प लिए हैं. इस संकल्प को पूरा करें और एनडीए प्रत्याशी को भारी मत दें, ताकि विपक्षी पार्टियों के प्रत्याशी इस हार के सदमे को झेलने का भी साहस नहीं कर पाये.

‘एनडीए गंठबंधन सब पर पड़ रहा है भारी’ मंच से संबोधित करते हुए कुटुबा विधानसभा क्षेत्र के हिंदुस्तानी अवाम मोरचा (सेक्यूलर ) के प्रत्याशी संतोष कुमार सुमन ने कहा कि एनडीए गंठबंधन के प्रत्याशी सब पर भारी पड़ रहे हैं. सभी छह विधानसभा सीट पर चुनाव जीतेंगे.

चुनावी हवा अब जोर पकड़ रही है. हम जहां भी जा रहे हैं लोग जोरदार स्वागत कर रहे हैं. इससे स्पष्ट होता है कि विधानसभा चुनाव में मोदी जी के संदेश एक सुनामी लहर का रूप में बह रही है.’धराशायी हो गये विरोधी’मंच से संबोधित करते हुए रालोसपा प्रत्याशी चंद्रभूषण वर्मा ने कहा कि विधानसभा चुनाव में एनडीए गंठबंधन एक बड़ी राजनीतिक ताकत बन कर चुनाव लड़ रही है. हमारे नेता उपेंद्र कुशवाहा, राम विलास पासवान, जीतन राम मांझी लगातार चुनावी दौरा कर रहे हैं.

इससे पूरा माहौल एनडीए के पक्ष में है. हमारे विपक्षी राजनीतिक पार्टियां धराशायी हो चुके हैं. इन्हें आभास होने लगा है कि अब यह चुनाव में अब विजय काफी दूर निकल चुकी है, पराजय स्वीकार करना है.’हमर गलती के माफ करद भाई’मंच से बोलते हुए औरंगाबाद के भाजपा विधायक रामाधार सिंह ने जनता से माफी मांगी.

मगही में बोलते हुए भाजपा विधायक ने कहा कि हमारा से गलती होगेल हे तो माफ कर द भाई, आगे गलती न करब. उन्होंने यह भी कहा कि औरंगाबाद में मोदी जी का आना एक बड़ी बात है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न केवल भाजपा के नेता है, बल्कि देश दुनिया का नेता है.’पूरे मगध में एनडीए की हवा’गुरुआ विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे भाजपा प्रत्याशी राजीव नंदन ने भी मंच से संबोधित करते हुए कहा कि पूरे मगध क्षेत्र में एनडीए के पक्ष में चुनावी हवा बह रही है.

गुरुआ विधानसभा इससे अछूता नहीं है. यहां के लोग मोदी जी के प्रति समर्पित है. जैसे ही औरंगाबाद में मोदी जी का आगमन का कार्यक्रम रखा गया. गुरुआ विधानसभा क्षेत्र के युवाओं में उत्साह की लहर दौड़ गयी. आज हजारों युवा गुरुआ से चल कर मोदी जी को सुनने आये हैं.’परिवर्तन के लिए मन बना चुका है जनता’ मंच से शेरघाटी विधानसभा क्षेत्र के हिंदुस्तानी वाम मोरचा (सेक्लयूर) के प्रत्याशी मुकेश कुमार यादव ने कहा कि पूरी दुनिया मोदी जी की तरफ देख रही है.

बिहार में मोदी जी के नाम का तूफानी हवा बह रही है. शेरघाटी की जनता इस बार मन बना चुकी है. बिहार में सत्ता परिवर्तन करने के लिए. शेरघाटी के लोग मोदी जी के सुनने लिए एक दिन पहले से ही औरंगाबाद में आये हैं. इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि मोदी जी के प्रति लोग उम्मीद भरी निगाहों से देख रहे है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन