कमल छाप साड़ी पहन कर पहुंची सांसद की पत्नी

Published at :09 Oct 2015 10:25 PM (IST)
विज्ञापन
कमल छाप साड़ी पहन कर पहुंची सांसद की पत्नी

कमल छाप साड़ी पहन कर पहुंची सांसद की पत्नी औरंगाबाद (नगर) : नरेंद्र मोदी की सभा में औरंगाबाद के सांसद सुशील कुमार सिंह की पत्नी आरती सिंह कमल छाप साड़ी पहनकर पहुंची थी, जिससे दर्शक दीर्घा आकर्षण का केंद्र बन गया था. सांसद की पत्नी के साथ उनकी मां पुष्पलता देवी और बड़े भाई सुनील […]

विज्ञापन

कमल छाप साड़ी पहन कर पहुंची सांसद की पत्नी

औरंगाबाद (नगर) : नरेंद्र मोदी की सभा में औरंगाबाद के सांसद सुशील कुमार सिंह की पत्नी आरती सिंह कमल छाप साड़ी पहनकर पहुंची थी, जिससे दर्शक दीर्घा आकर्षण का केंद्र बन गया था.

सांसद की पत्नी के साथ उनकी मां पुष्पलता देवी और बड़े भाई सुनील सिंह की पत्नी गायत्री सिंह भी थी. उनकी भी साड़ी पर कमल का ही छाप था.

और तीनों चिलचिलाती धूप में दो घंटे पहले से बैठी थी. जब सांसद की मां पुष्पलता देवी से पत्रकारों ने पूछा कि आपकी घर की पूरी महिलाएं दर्शक दीर्घा में आ गयी है, तो मां ने कहा कि मोदी जो आये हैं. हमारे देश के कर्णधार हैं. उन्हें देखकर काफी सकुन मिला.

सांसद की पत्नी आरती सिंह बोली देश दुनिया मोदी-मोदी कह रहा है, हम भी तो इसी दुनिया के रहने वाली एक महिला हूं. यहां से मेरे पति सांसद हैं. मेरे आंगन में देश के नायक आये हैं. बड़े भाई की पत्नी गायत्री सिंह भी मोदी को देखकर काफी खुशी थी. उन्होंने कहा कि मोदी जी के आने से औरंगाबाद की धरती धन्य हो गयी है.

यह अवसर काफी इंतजार के बाद आया है. हमारा घर ही नहीं पूरा औरंगाबाद का परिवार मोदी का मुरीद बन चुका है. महिलाओं ने भी दिखा जज्बानरेंद्र मोदी की सभा के डी एरिया में महिलाओं के बैठने के लिए बैरिकेडिंग की गयी थी.

यह जगह मोदी के आने के पहले ही महिलाओं से भर गया था. जब मोदी जी मंच पर आये तो ये महिलाएं भी इतना उत्साहित हो उठी कि परिसर में बैठी सभी महिलाएं खड़ी हो गयी और मोदी-मोदी की आवाज जोरों से लगाने लगी. कुछ महिलाओं ने मोदी के नाम से टोपी पहन कर आयी थी तो कोई साल पर मोदी की तसवीर लगा के आयी थी,तो किसी के ओढ़नी पर नाम था, तो किसी को मोदी का तसवीर था.

पत्रकारों की कुरसी पर महिलाएंमहिला दीर्घा के समीप ही पत्रकार दीर्घा था. ऐसे में भाजपा महिला नेत्री बिना कुश्वाहा, उर्मिला भारती, रितिका कुमारी बड़े ही आराम से पत्रकार दीर्घा में घुस गयी. उन्हें देख कर अन्य महिलाएं भी पत्रकार दीर्घा में आ गयी. स्थिति यह हो गयी कि पत्रकारों की कुरसी पर महिलाओं ने कब्जा जमा लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन