गांधी मैदान में भीड़ देख मायावती गदगद

औरंगाबाद (ग्रामीण) : औरंगाबाद के गांधी मैदान में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व बसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुमारी बहन मायावती के मंच से औरंगाबाद के सभी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों ने लोगों से एक मौका मांगा. प्रत्याशियों ने कहा कि स्वच्छ शासन व सर्वांगीण विकास के लिए बसपा को […]
औरंगाबाद (ग्रामीण) : औरंगाबाद के गांधी मैदान में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व बसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुमारी बहन मायावती के मंच से औरंगाबाद के सभी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों ने लोगों से एक मौका मांगा.
प्रत्याशियों ने कहा कि स्वच्छ शासन व सर्वांगीण विकास के लिए बसपा को सहयोग करें. बहन कुमारी मायावती ने सभी प्रत्याशियों को जिताने की अपील भी की.
चुनावी सभा में भीड़ को देख कर मायावती गदगद हो गयी और लोगों का अभिवादन करते हुए बसपा को एक-एक वोट देने की अपील की. कार्यक्रम की अध्यक्षता बसपा के राज्यसभा सांसद मुनकाद अली ने की. इस मौके पर विधान पार्षद सुबोध राम, पूर्व मंत्री राजेन्द्र सिंह, प्रदेश महासचिव रामानुज सिंह, बालेश्वर भारती, सुशील कुशवाहा, बिहार प्रदेश प्रभारी मनोज गौतम, प्रदेश सचिव खान इमरोज, जिलाध्यक्ष दिनेश राम आदि उपस्थित थे.
वादा नहीं काम पर विश्वास करता हूं : कौशलगांधी मैदान में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए औरंगाबाद विधानसभा प्रत्याशी कौशल कुमार सिंह ने कहा कि हम वादा नहीं करते, बल्कि काम पर विश्वास करते हैं. बहुजन समाज पार्टी ने उत्तर प्रदेश में अपने काम के बदौलत आम-आवाम का दिल जीता है. अब बिहार की बारी है. औरंगाबाद विधानसभा क्षेत्र के मतदाता एक बार हम पर भरोसा करें, हम उनके उम्मीदों को पंख लगायेंगे.
आज औरंगाबाद विधानसभा क्षेत्र समस्याओं के मकड़जाल में फंसा हुआ है. जरूरत है उसे निकालने की. और इसमें हमें आप लोगों का सहयोग चाहिए. महागंठबंधन व एनडीए को सबक सिखाना जरूरी है तभी यहां बसपा की सरकार बनेगी. कौशल ने सभा में उपस्थित लोगों से आग्रह किया कि वे बहन जी के हाथों के मजबूत करें. उन्होंने यह भी कहा कि औरंगाबाद में नहरों की राजनीति वर्षों से जारी है. उत्तर कोयल परियोजना पर स्थानीय नेताआें से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक ने राजनीति की, लेकिन किसी ने उसे पूरा कराने की दिशा में कोई काम नहीं किया.
शिक्षा व स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाना मुख्य उद्देश्य : अलाउद्दीनरफीगंज विधानसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे मोहम्मद अलाउद्दीन ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि रफीगंज विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा व स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने के लिए हमने संकल्प लिया है.
इसमें आप लोगों की सहयोग की जरूरत है. 16 अक्तूबर को अपने-अपने घर से निकले और बसपा प्रत्याशी को वोट देकर अपने उद्देश्यों को सफल बनाएं. उन्होंने यह भी कहा कि रफीगंज विधानसभा क्षेत्र में समस्याओं का अंबार है,जिसे दूर करने के लिए ही बहन जी के सहयोग से चुनावी मैदान में उतरा हूं.
लोगों का अपार समर्थन भी मिल रहा है. नवीनगर के हर खेत में पहुंचाऊंगी पानी : मंजुनवीनगर विधानसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी के टिकट से चुनाव लड़ रही मंजु देवी ने मायावती के मंच से संबोधित करते हुए कहा कि नवीनगर विधानसभा क्षेत्र के किसान एक-एक बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं.
किसानों के खेतों में पानी पहुंचाने के उद्देश्य से चुनावी मैदान में उतरी हूं. हर हाथ में काम व महिलाओं को स्वावलंबन बनाने का संकल्प भी ले रखी हूं. मदद के रूप में सिर्फ आपका सहयोग इस चुनाव में चाहिए. नवीनगर के क्षेत्र में हरियाली व खुशहाली लाकर रहूंगी. वैसे जनता का सहयोग भरपूर मिल रहा है. चुनाव जीतकर जनता के उम्मीदों पर खरा उतरूंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










