प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सभी घोषनाओं की निकली हवा, गरीबों के खाते में नहीं गये एक रुपये भी

औरंगाबाद(ग्रामीण) : बिहार प्रदेश को अपराधियों और दंगाइयों से बचाना है तो बहुजन समाज पार्टी के सिद्धांत सर्वजन हिताय और सर्वजन सुखाय के तले आपकों चलना होगा. झूठी शान और शौकत लिये घूम रहे नेतााओं का बहिस्कार करना होगा. अपने प्रदेश में अगर स्वच्छ वातावरण पैदा करना चाहते हैं तो बहुजन समाज पार्टी की सरकार […]
औरंगाबाद(ग्रामीण) : बिहार प्रदेश को अपराधियों और दंगाइयों से बचाना है तो बहुजन समाज पार्टी के सिद्धांत सर्वजन हिताय और सर्वजन सुखाय के तले आपकों चलना होगा.
झूठी शान और शौकत लिये घूम रहे नेतााओं का बहिस्कार करना होगा. अपने प्रदेश में अगर स्वच्छ वातावरण पैदा करना चाहते हैं तो बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनानी होगी. हम अपने काम पर विश्वास रखते हैं चुनावी घोषणा पत्र को जाली करने के लिये नहीं. इसलिये सुबह में जागों और सुबह में वोट डालों.
लालच में नहीं आना है और बसपा को जिताना है. ये बातें औरंगाबाद के गांधी मैदान में बहुजन समाज पार्टी के चुनावी सभा को संबोधित करते हुये पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कुमारी बहन मायावती ने कही. लगभग बीस हजार की भीड़ को संबोधित करते हुये मायावती ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ-साथ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को अपने निशाने पर लिया.
मायावती ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सिर्फ झूठी घोषणाओं पर विश्वास रखते हैं. लोकसभा चुनाव के दौरान काला धन वापस लाने के साथ-साथ देश हित के लिये कई घोषणाये की थी.लेकिन केन्द्र में एनडीए की सरकार बनते ही वे सब वादे भूल गये. प्रधानमंत्री तो बन गये लेकिन हिन्दुस्तानियों को किये वादे को हमेशा के लिये झूठ की पैकेट में बंद कर दिया. गरीबों के खाते में कभी लाखों रुपये आने की बात कही गयी थी. आज एक रुपये भी उनके खाते में नहीं गये.
अब बिहार को झूठ की आग में धकेलना चाहते हैं. हमे सावधान रहना होगा दंगाइयों से और झूठे नेताओं से. उन्होंने यह भी कहा कि बहुजन समाज पार्टी अकेले दम पर पूरे बिहार में चुनाव लड़ रही है. अपने सिद्धांतों और विचारधारा से समझौता नहीं किया. एनडीए की सरकार पूंजीपतियों और उद्योगपतियों को सहायता देने में जुटी हुई है.
आरक्षण को भी समाप्त करने की साजिश रच रही है. भाजपा व अन्य पार्टियों को रोकना होगा. केन्द्र की गलत नीतियों के कारण महंगाई बढ़ रही है. गरीब मजदूर कमजोर वर्ग के लोग प्रभावित हो रहे हैं. उत्तर प्रदेश के गरीबों से पुछिये जिनके लिये हमारी सरकार ने खेती के लिये सरकारी जमीन और रहने के लिये मकान उपलब्ध कराया.
बिहार में हमारी सरकार बनाइये. हम सभी समाज के लोगों को एक सूत्र में बांधकर नये समाज का निर्माण करेंगे. किसी भी वर्ग के लोगों पर जुर्म नहीं होने दिया जायेगा. उतर प्रदेश की तर्ज पर जान-माल और मजहब की ईमानदारी से रक्षा की जायेगी. संतो, महापुरूषों, गरीबों, पिछड़ों और अतिपिछड़ों को सम्मान दिया जायेगा. मायावती ने औरंगाबाद विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे कौशल कुमार सिंह, रफीगंज से मो. अलाउदीन, नवीनगर से मंजू देवी, गोह से अक्षय कुमार सहित अन्य प्रत्याशियों को जिताने की अपील लोगों से की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










