लोगों को नहीं मिल रही स्वास्थ्य सुविधाएं

लोगों को नहीं मिल रही स्वास्थ्य सुविधाएंदेवकुंड (औरंगाबाद) हसपुरा प्रखंड के कई गांवों में स्वास्थ्य उपकेंद्र बदहाल है. उदाहरण के तौर पर डुमरा, किशुनपुर गांव के ग्रामीणों का शिकायत है कि प्रत्येक दिन समय पर केंद्र नहीं खुलता है, जिसके कारण आसपास व ग्रामीण मरीजों को इलाज कराने को लेकर पांच किलोमीटर प्रखंड मुख्यालय हसपुरा […]
लोगों को नहीं मिल रही स्वास्थ्य सुविधाएंदेवकुंड (औरंगाबाद) हसपुरा प्रखंड के कई गांवों में स्वास्थ्य उपकेंद्र बदहाल है. उदाहरण के तौर पर डुमरा, किशुनपुर गांव के ग्रामीणों का शिकायत है कि प्रत्येक दिन समय पर केंद्र नहीं खुलता है, जिसके कारण आसपास व ग्रामीण मरीजों को इलाज कराने को लेकर पांच किलोमीटर प्रखंड मुख्यालय हसपुरा जाना होता है. इसकी शिकायत ग्रामीणों द्वारा कई बार विभाग में की गयी है. बावजूद इस केंद्र का अब तक कोई सुधार नहीं देखा गया. वहीं, डिंडिर गांव में भी स्वास्थ्य केंद्र का बुरा हाल है. यहां के ग्रामीणों की शिकायत है कि यहां न समय पर एनएम आती हैं न चिकित्सक ही बैठते हैं, जिसके कारण गरीब तबके के लोगों को प्रखंड मुख्यालय में इलाज कराने में काफी मुश्किल का सामना करना पड़ता है. सबसे ज्यादा परेशानी उन दुध मुंहे बच्चे को है जिसकी मां अपने बच्चे को लेकर इस चिलचिलाती कड़ी धूप में प्रखंड मुख्यालय इलाज या टीका दिलाने जाती है. लोगों का कहना है कि इस केंद्र पर अगर समय से चिकित्सक आते तो बच्चे व बुजुर्ग मरीजों को परेशानी से निजात मिल सकता था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










